Tuesday, June 16, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ फ़ॉरेस्ट ने एसईसीएल की दीपका खदान का लिया जायजा

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ फ़ॉरेस्ट ने एसईसीएल की दीपका खदान का लिया जायजा

उन्होंने कोयला खनन की पूरी प्रविधि को देखा समझा और इस क्रम में दीपका खदान के केसीसी ओबीआर पैच, कोल फ़ेस, ओबी डाम्पिंग यार्ड गए।

Advertisement

बिलासपुर, 15 अप्रेल। वन मंत्रालय के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ फ़ॉरेस्ट (Inspector General of Forest) चतुर्भुज बेहेरा, (IFS) 14-15 अप्रेल को एसईसीएल (SECL) की दीपका परियोजना के प्रवास पर रहे।

उन्होंने कोयला खनन की पूरी प्रविधि को देखा समझा और इस क्रम में दीपका खदान के केसीसी ओबीआर पैच, कोल फ़ेस, ओबी डाम्पिंग यार्ड गए। डिस्पैच व्यवस्था के निरीक्षण के क्रम में वे ट्रक रिसिविंग स्टेशन, साइलो व एमजीआर लोडिंग देखने पहुँचे। उन्होंने विभिन्न ओबी डम्प पर किए गए पौधारोपण तथा पिछले पाँच वर्षों में लगाए गए पौधों के विकास का भी अवलोकन किया।

खदान की विस्तृत यात्रा के क्रम में उन्होंने लीलाधर नदी के तटबंध पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतेजाम तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया।

इस अवसर पर एरिया महाप्रबंधक रंजन प्रसाद साह, बीके जेना महाप्रबंधक (पर्यावरण) मुख्यालय, पी मुखर्जी , जीएम (ऑपरेशन), डीएम बोबड़े, जीएम (माइनिंग), श्रीमती एस हेमलता एस जननी, नोडल अधिकारी पर्यावरण व अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: