Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल स्टार रेटिंग लिस्ट में SECL की 61 माइंस, बंगवार खदान को मिली...

स्टार रेटिंग लिस्ट में SECL की 61 माइंस, बंगवार खदान को मिली 5 Star Rating, देखें विवरण :

कोयला मंत्रालय (Coal Ministry) द्वारा वित्तीय वर्ष 2021- 22 के प्रदर्शन के आधार पर कोयला खदानों की स्टार रेटिंग जारी की गई है।

Advertisement

नई दिल्ली, 17 अप्रेल। कोल इंडिया (CIL) की अनुषांगिक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की एकमात्र भूमिगत खदान बंगवार (Bangwar) को 5 स्टार रेटिंग मिली है। रेटिंग लिस्ट में एसईसीएल की कुल 61 माइंस को स्थान मिला है।

इसे भी पढ़ें : JBCCI की 9वीं बैठक अंतिम होगी या चलता रहेगा सिलसिला?, इधर, नहीं निकल रही DPE की फांस

कोयला मंत्रालय (Coal Ministry) द्वारा वित्तीय वर्ष 2021- 22 के प्रदर्शन के आधार पर कोयला खदानों की स्टार रेटिंग जारी की गई है। कोयला मंत्रालय के अधीन आने वाले कोल कंट्रोलर (Coal Controllers) द्वारा खदानों का आकलन कर अंक प्रदान किए जाते हैं।

एसईसीएल की एकमात्र भूमिगत खदान बंगवार को 5 स्टार रेटिंग से नवाजा गया है। बंगवार अंडरग्राउंड माइंस को 93 अंक मिले हैं। यह माइंस सोहागपुर एरिया (मध्यप्रदेश) के अंतर्गत है। देशभर में केवल 6 भूमिगत खदानों को ही 5 स्टार रेटिंग मिली है। इनमें अंक के आधार पर बंगवार खदान चौथे स्थान पर है।

Advertisement

एसईसीएल की कुल 40 भूमिगत खदानें हैं, जो स्टार रेटिंग के लिए सूचीबद्ध हुईं हैं। इनमें एक खदान को 5 स्टार, 11 को 4 स्टार, 26 को 3 स्टार एवं 2 माइंस को 2 स्टार रेटिंग प्रदान की गई है।

इसे भी पढ़ें : NCL की 6 माइंस को मिली 5 स्टार रेटिंग, देखें 2021- 22 का परिणाम

रेटिंग लिस्ट में एसईसीएल की 21 ओपनकास्ट माइंस सम्मिलित हैं, लेकिन इनमें किसी भी माइंस को 5 स्टार रेटिंग नहीं मिल सकी है। 4 ओपनकास्ट माइंस को 4 स्टार, 7 माइंस को 3 स्टार, 5 माइंस को 2 स्टार एवं 5 माइंस को एक स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है। देखें सूची :

Underground Mines 

  • 5 Star : Bangwar
  • 4 Star : Khairaha, NCPH R6, Rani Atari, Vindhya, Kapildhara, Pali, Surakachar, Bagdeva, Bhatgaon, Kurja, Rajgamar 4&5
  • 3 Star : Meera, Rehar, Singhali, Vijay west, Bijuri, Katkona 1&2, West Jhagrakhand, Balrampur, Bartarai, Damni, Jamuna 1&2, Jhilimili, Jhiria, Kurasia, Bartunga, Churcha, Piparia, Rajnagar, Shiwani, Gayatri, Pandavpara, Kumda 7&8, Nowrozabad, Haldibari, Umaria, Balgi
  • 2 Star : Dhelwadih, Surakachar 3&4

Opencast Mines

  • 4 Star : Manikpur, Dipka, Gevra, Saraipali
  • 3 Star : Jagannathpur, Jampali, Sharda, Kachan, Mahan-II, Dhanpuri, Bijari
  • 2 Star : Chhal, Gare Palma-IV/2&3, Baroud, Chirmiri, Mahan,
  • 1 Star : Amlai, Rajnagar, Amgaon, Bishrampur, Amera

 

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: