Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन नई पेंशन योजना की समीक्षा नहीं : वित्त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी

नई पेंशन योजना की समीक्षा नहीं : वित्त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारियों की नई पेंशन योजना की समीक्षा के लिए सरकार द्वारा गठित समिति ने अभी रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

Advertisement

सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल नई पेंशन योजना (New Pension Scheme) की समीक्षा नहीं की जा रही है। राज्‍यसभा में वित्त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि सरकार का इरादा अपने कर्मचारियों को मौजूदा मार्केट लिंक पेंशन के स्थान पर अंतिम आहरित वेतन का 40 से 45 प्रतिशत पेंशन सुनिश्चित करने का नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारियों की नई पेंशन योजना की समीक्षा के लिए सरकार द्वारा गठित समिति ने अभी रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

नई पेंशन योजना के स्‍थान पर पुरानी पेंशन व्‍यवस्‍था (OPS) को बहाल करना कई राजनीतिक दलों और कर्मचारी संगठनों की कार्यसूची में है। कांग्रेस शासित राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन व्‍यवस्‍था लागू की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के दौरान पुरानी पेंशन योजना एक बड़ा मुद्दा रही है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट