Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल छत्तीसगढ पॉवर कंपनी के गारे पेलमा कोयला खदान को मिले चार प्रथम...

छत्तीसगढ पॉवर कंपनी के गारे पेलमा कोयला खदान को मिले चार प्रथम पुरस्कार

यह पुरस्कार वर्ष 2022 में 3 मिलियन से 5 मिलियन टन की क्षमता की खुली खदान श्रेणी में दिया गया है।

Advertisement

रायपुर, 07 अगस्त। केंद्रीय खान सुरक्षा महानिदेशालय ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी (CG POWER GENRATION COMPANY) के गारे पेलमा- III कोयला खदान (Gare Pelma III coal mine) को ओवरआल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया है।

यह पुरस्कार वर्ष 2022 में 3 मिलियन से 5 मिलियन टन की क्षमता की खुली खदान श्रेणी में दिया गया है। इसके अलावा इस खदान को तीन और श्रेणियों (इंजीनियरिंग, एक्सप्लोसिव मैनेजमेंट एवं डस्ट सेपरेशन) में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन खान सुरक्षा महानिदेशालय व्दारा आयोजित वार्षिक सुरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह में यह पुरस्कार जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार ने ग्रहण किया। इस उपलब्धि के लिए पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने जनरेशन कंपनी की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी कोल ब्लाक की वार्षिक समीक्षा कर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत करता है। यह पुरस्कार खान सुरक्षा निदेशालय एवं साऊथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, एनटीपीसी व निजी क्षेत्र के कोयला संस्थानों व्दारा बिलासपुर में आयोजित वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा में प्रदान किया गया।

Advertisement

समारोह के मुख्य अतिथि खान सुरक्षा महानिदेशालय के महानिदेशक प्रभात कुमार एवं एसईसीएल के सीएमडी श्री प्रेमसागर मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वर्ष 2022 में जनरेशन कंपनी को चार श्रेणियों में पुरस्कार मिले, जिसमें ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ग्रुप ई में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही इंजीनियरिंग (ई एंड एम), विस्फोटक प्रबंधन तथा धूल पृथककरण श्रेणी में भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ कुशल कर्मचारी की श्रेणी के लिये भी पुरस्कृत किया गया है।

इसमें जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था उन्होंने समारोह में कहा कि कोल उत्खनन का कार्य सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पांच साल से किया जा रहा है। हम शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त कर आगे खनन का कार्य जारी रखे हुए हैं। आगामी वर्षों में देश के कोल की जरूरत में अपनी भागीदारी दर्ज करेंगे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के मुख्य अभियंता (सिविल प्रोजेक्ट-प्प्) देवेंद्र नाथ ने बताया कि जनरेशन कंपनी को गारे पेलमा- III कोयला खदान आबंटित किया गया है, जहां 2019-20 से ओपन कास्ट माइनिंग किया जा रहा है।

यहां से जनरेशन कंपनी के अटल बिहारी वाजपेयी थर्मल पॉवर स्टेशन मड़वा स्थित 500 मेगावाट के दो संयंत्रों (1000 मेगावाट) को कोल आपूर्ति की जाती है। जनरेशन कंपनी के अधिकारियों के सुपरविजन में जीपी III सी एल (गारे पेलमा- III कंपनी लिमिटेड) द्वारा गारे पेलमा सेक्टर से कोयला उत्खनन एवं मड़वा विद्युत संयंत्र तक परिवहन का कार्य किया जा रहा है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: