Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Commercial Coal Mining : सफलता का % केवल 15, लेकिन हल्ला शत...

Commercial Coal Mining : सफलता का % केवल 15, लेकिन हल्ला शत प्रतिशत के बराबर का, पोल खोलती यह रिपोर्ट :

केन्द्र सरकार द्वारा कॅमर्शियल कोल माइनिंग (Commercial Coal Mining) की सफलता का जोरशोर से गुणगान किया जा रहा है, लेकिन आंकड़े इसके विपरित हैं।

Advertisement

नई दिल्ली, 17 अगस्त (MS Sheikh) : केन्द्र सरकार द्वारा कॅमर्शियल कोल माइनिंग (Commercial Coal Mining) की सफलता का जोरशोर से गुणगान किया जा रहा है, लेकिन आंकड़े इसके विपरित हैं।

कॅमर्शियल कोल माइनिंग के सात दौर पूरे हो चुके हैं। इन सात दौर में कुल 632 कोल ब्लॉक्स (Coal Blocks) को नीलामी के लिए सूचीबद्ध किया गया था, लेकिन इनमें करीब 15 फीसदी यानी 92 खानों की नीलामी की जा सकी है। 92 कोयला खानों में केवल पांच ही प्रचालन में आ सकी हैं। वाणिज्यिक नीलामी के पहले से सातवें दौर तक का industrialpunch.com द्वारा विश्लेषण किया।

पहले से सातवें दौर की नीलामी के लिए रखी गईं खदानों की राज्यवार संख्या :

  • पहला दौर (38 कोल ब्लॉक्स)

छत्तीसगढ़ – 7, झारखण्ड- 9, मध्यप्रदेश- 11, महाराष्ट्र- 2, ओडिशा- 9

  • दूसरा दौर (67 कोल ब्लॉक्स)

आन्ध्रप्रदेश- 2, छत्तीसगढ़ – 18, झारखण्ड- 16, मध्यप्रदेश- 10, महाराष्ट्र- 7, ओडिशा- 17

Advertisement
  • तीसरा दौर (88 कोल ब्लॉक्स)

आन्ध्रप्रदेश- 2, अरूणाचल प्रदेश- 1, असम- 2, छत्तीसगढ़ – 14, झारखण्ड- 19, मध्यप्रदेश- 14, महाराष्ट्र- 4, ओडिशा- 21

  • चौथा दौर (99 कोल ब्लॉक्स)

आन्ध्रप्रदेश- 2, बिहार- 1, छत्तीसगढ़ – 20, झारखण्ड- 19, मध्यप्रदेश- 18, महाराष्ट्र- 9, ओडिशा- 23, तेलंगाना- 3, पश्चिम बंगाल- 4

  • पांचवा दौर (99 कोल ब्लॉक्स)

आन्ध्रप्रदेश- 2, बिहार- 1, छत्तीसगढ़ – 19, झारखण्ड- 19, मध्यप्रदेश- 21, महाराष्ट्र- 10, ओडिशा- 21, राजस्थान- 6, तमिलनाडू- 3, तेलंगाना- 3, पश्चिम बंगाल- 4

  • छठवां दौर (133 कोल ब्लॉक्स)

आन्ध्रप्रदेश- 4, अरूणाचल प्रदेश- 1, बिहार- 1, छत्तीसगढ़ – 26, झारखण्ड- 15, मध्यप्रदेश- 28, महाराष्ट्र- 12, ओडिशा- 27, राजस्थान- 5, तमिलनाडू- 3, तेलंगाना- 4, पश्चिम बंगाल- 7

  • सातवां दौर (98 कोल ब्लॉक्स)

आन्ध्रप्रदेश- 5, बिहार- 3, छत्तीसगढ़ – 23, झारखण्ड- 5, मध्यप्रदेश- 23, महाराष्ट्र- 10, ओडिशा- 17, राजस्थान- 6, तेलंगाना- 2, पश्चिम बंगाल- 4

पहले से सातवें दौर में नीलाम की गई खदानों की राज्यवार संख्या (कुल 92 कोल ब्लॉक्स) :

आरूणाचल प्रदेश- 2, असम- 2, छत्तीसगढ़ – 15, झारखण्ड- 22, मध्यप्रदेश- 22, महाराष्ट्र- 8, ओडिशा- 19, पश्चिम बंगाल- 2

प्रचालन में आईं खदानें :

1. छत्तीसगढ़ – गारे पाल्मा iv/7 (सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड)
2. छत्तीसगढ़ – गारे पाल्मा iv/1 (जिंदल पॉवर लिमिटेड)
3-4. मध्यप्रदेश – गोटीटोरिया पूर्व एवं पश्चिम (बाउल्डर स्टोन मार्ट प्रा. लिमिटेड)
5. महाराष्ट्र – तकली जेना बेल्लोरा उत्तर एवं दक्षिण (ऑरबिंदो रियलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लिमिटेड)

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: