Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया का कैपिटल एक्सपेंडिचर 7.6% बढ़कर 10,492 करोड़ रुपए पर पहुंचा

कोल इंडिया का कैपिटल एक्सपेंडिचर 7.6% बढ़कर 10,492 करोड़ रुपए पर पहुंचा

इस क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक पूंजीगत व्यय बढ़कर 3.247 करोड़ रुपए हो गया, जो पूरे पूंजीगत व्यय का 31 प्रतिशत है।

Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) का पूंजीगत व्यय (capital expenditure) चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में 7.6 प्रतिशत बढ़कर 10,492 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले इसी अवधि में कोल इंडिया का पूंजीगत व्यय 9,751 करोड़ रुपए था।

इसे भी पढ़ें: कोयला मंत्रालय ने 2029- 30 तक के लिए उत्पादन का टारगेट किया सेट, देखें वर्षवार आंकड़े :

कोल इंडिया ने बयान में कहा, कंपनी का पूंजीगत व्यय चालू वित्त वर्ष में पहले आठ महीने (अप्रैल-नवंबर) के दौरान 741 करोड़ रुपए बढ़कर 10,492 करोड़ रुपये रहा। देश में उत्पादित कुल कोयले में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम दिसंबर में समाप्त होने वाली तीसरी तिमाही तक चालू वित्त वर्ष के कुल लक्षित पूंजीगत व्यय 16,500 करोड़ रुपये का लगभग 80 प्रतिशत हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

कोल इंडिया अपने खनन क्षेत्रों में कोयला निकालने से संबद्ध बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।

इसे भी पढ़ें: CMPFO घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग, ABKMS ने किया आंदोलन का ऐलान

इस क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक पूंजीगत व्यय बढ़कर 3.247 करोड़ रुपए हो गया, जो पूरे पूंजीगत व्यय का 31 प्रतिशत है। इससे पहले, कोल इंडिया ने कहा था कि उसकी चालू वित्त वर्ष में 16,600 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय का प्रस्ताव है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट