Wednesday, June 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL : WIPS को उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘बेस्ट एक्टिविटी अवार्ड’ से...

WCL : WIPS को उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘बेस्ट एक्टिविटी अवार्ड’ से नवाज़ा गया

WIPS, WCL की टीम ने CMD, WCL, श्री मनोज कुमार से भेंट कर उन्हें इस पुरस्कार एवं अपने कार्यों की जानकारी दी।

Advertisement

वुमेन इन पब्लिक सेक्टर (WIPS), WCL को वर्ष 2022-23 के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘बेस्ट एक्टिविटी अवार्ड’ से नवाज़ा गया। यह पुरस्कार 09.12.2023 को छत्तीसगढ़ बिलासपुर में आयोजित, WIPS के 31वे पश्चिमी क्षेत्रीय सम्मेलन में SECL के CMD डॉ. पी. एस. मिश्रा एवं रायगढ़ की एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस श्रीमती सुरेशा चौबे द्वारा प्रदान किया गया।

WIPS, WCL की ओर से अध्यक्षा (पश्चिम क्षेत्र) श्रीमती अनुपमा टेमुर्णीकर, कोऑर्डिनेटर श्रीमती सुजाता सरमुकद्दम, को-कोऑर्डिनेटर श्रीमती मेधा हरदास, सचिव श्रीमती अंकिता घोष एवं सदस्यों ने ग्रहण किया।

पुरस्कार जीतने के उपरान्त, WIPS, WCL की टीम ने CMD, WCL, श्री मनोज कुमार से भेंट कर उन्हें इस पुरस्कार एवं अपने कार्यों की जानकारी दी। मनोज कुमार ने टीम को बधाई देते हुए उनके द्वारा वर्ष भर किए सकारात्मक कार्यों को सराहा और कहा कि किसी भी संस्था के उत्थान में महिलाओं की भूमिका अहम होती है। अतः उन्होंने सबसे अपना उत्कृष्ट कार्य जारी रखने को कहा। इसी क्षेत्रीय सम्मेलन में WCL मुख्यालय की श्रीमती स्वाति सक्सेना को स्लोगन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

उल्लेखनीय है कि WIPS, WCL द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण के तारतम्य में विशेष कार्य किए गए है। इन में महिलाओं के लिए ब्रेस्‍ट कैंसर जागरूकता शिविर, रक्त दान शिविर, योगा शिविर, पोषण सम्बन्धी जागरूकता, यूटेराइन कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आदि का आयोजन शामिल है।

Advertisement

इन कार्यों के साथ ही वृक्षारोपण, स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय योगदान, स्कूली बच्चों में सामग्री का वितरण, वुमनस डे, नर्सेज डे, मदर्स डे के उपलक्ष में कार्यक्रम जैसे अनेक कार्यों का भी समावेश है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: