Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल DGMS प्रभात कुमार ने कहा- माइनिंग सरदार के लिए साल में दो...

DGMS प्रभात कुमार ने कहा- माइनिंग सरदार के लिए साल में दो बार परीक्षा होगी

उन्होंने कहा कि कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा मनाए जाने के पीछे उद्देश्य यह है हम हर क्षण सुरक्षा के प्रति सजग और जागरूक रहा जा सके।

स्टॉल का अवलोकन करते डीजीएमएस प्रभात कुमार, सीएमडी डा. मिश्रा
Advertisement

कोरबा, 16 जनवरी। खान सुरक्षा महानिदेशालय के महानिदेशक (DGMS) प्रभात कुमार ने बताया कि कोल इंडिया में माइनिंग सरदार के लिए अब साल में दो बार परीक्षा ली जाएगी, ताकि इस पद की कमी को पूरा किया जा सके।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल, दीपका में आयोजित वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा- 2023 के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे डीजीएमएस प्रभात कुमार ने मीडिया से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा मनाए जाने के पीछे उद्देश्य यह है हम हर क्षण सुरक्षा के प्रति सजग और जागरूक रहा जा सके। डीजीएमएस ने कहा कि हम खदानों में सुरक्षा को लेकर कभी भी संतुष्ट नहीं होते हैं। क्योंकि हम प्रकृति के विरूद्ध कार्य करते हैं, ऐसे में हमेशा सजग रहना होता है। सामने नई चुनौती होती हैं।

एक सवाल के जवाब में प्रभात कुमार ने कहा कि खुली और भूमिगत खदानों में नई तकनीकी का उपयोग बढ़ रहा है। डस्ट कंट्रोल के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं। पर्यावरण की क्षति को कम करते हुए उत्पादन करने पर जोर दिया जा रहा है।

Advertisement

श्री कुमार ने बताया कि माइनिंग सरकार के लिए अब सल में दो बार परीक्षा ली जाएगी। इस संदर्भ में कोल इंडिया के चेयरमैन के साथ चर्चा हुई है। माइनिंग सरदार एक महत्वपूर्ण पद है। देखें मीडिया से चर्चा का वीडियो :

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: