Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL का OBR 310 मिलियन क्यूबिक मीटर के पार, बनाया नया रिकॉर्ड

SECL का OBR 310 मिलियन क्यूबिक मीटर के पार, बनाया नया रिकॉर्ड

पिछले वर्ष से तुलना की जाए तो पिछले वर्ष 15 मार्च तक कंपनी ने लगभग 248 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर किया था

Advertisement

बिलासपुर, 16 मार्च।  15 मार्च को एसईसीएल का ओबीआर (ओवरबर्डन रिमूवल) 310 मिलियन क्यूबिक मीटर के आंकड़े को पार कर गया और इसी के साथ कंपनी ने इस वर्ष के ओबीआर लक्ष्य को हासिल कर लिया है।

एसईसीएल वित्तीय वर्ष 23-24 की समाप्ति के 16 दिन पहले ही लक्ष्य हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है और अब इस इस वित्त वर्ष में कंपनी अपने इतिहास का सर्वाधिक ओबीआर का नया कीर्तिमान रचने जा रही है। एसईसीएल गत वर्ष के उत्पादन एवं डिस्पैच के आंकड़े को पहले ही पार कर चुकी है।

पिछले वर्ष से तुलना की जाए तो पिछले वर्ष 15 मार्च तक कंपनी ने लगभग 248 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर किया था और इस प्रकार इस वर्ष कंपनी ने 24.64% (61.32 मिलियन क्यूबिक मीटर) की एतेहासिक वृद्धि दर्ज की है। कंपनी इस उपलब्धि में तीनों मेगापरियोजनाओं गेवर, दीपका एवं कुसमुंडा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

एसईसीएल की इस उपलब्धि पर सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने सभी को बधाई देते हुए कहा की यह हमारे कर्मवीर साथियों की मेहनत, लगन एवं साहस के सामने कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं है और कंपनी के प्रत्येक कर्मचारी में बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना करने का सामर्थ्य है।

Advertisement

एसईसीएल में ओबीआर के लिए दुनिया की सबसे बड़ी एवं अत्याधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जाता है जिसमें वर्टिकल रिपर जोकि बिना ब्लास्टिंग के मिट्टी हटाने में सक्षम है, 42 क्यूबिक मीटर शोवेल एवं 240 टन डंपर, 381 एमएम ड्रिल मशीन आदि शामिल हैं।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट