Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोरबा : स्कूली छात्रों का दल SECL की मानिकपुर खदान पहुंचा

कोरबा : स्कूली छात्रों का दल SECL की मानिकपुर खदान पहुंचा

कोयला खनन के बारे में शिक्षित करने के उद्देश्य से कोल माइंस का शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है

Advertisement

कोरबा, 22 मई। कोरबा जिले में संचालित हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्रों को कोयला उद्योग एवं कोयला खनन के बारे में शिक्षित करने के उद्देश्य से कोल माइंस का शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है।

इसी कड़ी में शासकीय हाईस्कूल रामपुर सहित अन्य 5 विद्यालयों के 10- 10 विद्यार्थियों को एसईसीएल (SECL) मानिकपुर खदान एवं मानिकपुर वर्कशॉप का भ्रमण कराया गया।

कोरबा कलेक्टर के निर्देशन में इन स्कूल के बच्चो एच के प्रधान एरिया मैनेजर मानिकपुर, सी के सोनवानी, माइन प्रबंधकए शक्ति कुमारए कार्मिक प्रबंधकए राकेश मिश्रा, प्रबन्धक एवं  शैलेश महापात्र, वरीय ओवेरमन की उपस्थिति में खदान में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान शक्ति कुमार एवं  शैलेश महापात्रा द्वारा विद्यार्थियों को मानिकपुर माइन का इतिहासए कोयले की उत्पत्तिए खदान से कोयला उत्खनन् और परिवहन के साथ ही आधुनिक तकनीकी मशीनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Advertisement

महाप्रबंधक कोरबा क्षेत्र दीपक पंड्या के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए शैक्षणिक भ्रमण में कोयला खनन को इतने करीब से देखने को लेकर बच्चो में अलग ही उत्साह देखा गया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट