Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन चार नए लेबर को निरस्त करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर...

चार नए लेबर को निरस्त करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर CITU ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय मांग दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में उनकी मांगों में सार्वजनिक उद्योगों एवं सरकारी विभागों का निजीकरण पर रोक

Advertisement

धनबाद, 10 जुलाई। बुधवार को चार नए लेबर कोड को निरस्त करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर सीटू ने बीसीसीएल के पश्चिमी झरिया क्षेत्र के मुरलीडीह 20/ 21 कोलियरी हाजिरी घर के समक्ष प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय मांग दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में उनकी मांगों में सार्वजनिक उद्योगों एवं सरकारी विभागों का निजीकरण पर रोक, कोयला क्षेत्र में एमडीए को रद करने, एचईसी को पुनः चालू करने, सभी श्रमिकों के लिए मूल्य सूचकांक से जुड़े 26 हजार प्रति माह न्यूनतम मजदूरी देने, ईपीएफ, ईपीएस एवं इस डी एलाई के बकाया भुगतान में मालिकों को की गई छूट को रद्द करने, समान काम के बदले समान वेतन देने, सभी असंगठित मजदूरों का पंजीकरण, पेंशन सहित व्यापक सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने, नई पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने, ईपीएस के तहत न्यूनतम 10,000 रुपए पेंशन देने, आंगनबांड़ी, आशा सहिया, मध्याह्न भोजन कर्मी एवं अन्य स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी की मान्यता देने एवं उनका न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देना आदि शामिल है।

इस दौरान बिहार कोलियरी कामगार यूनियन सीटू के संयुक्त महामंत्री मानस चटर्जी, पीएन तिवारी, कृष्णा रजक, उदय कुमार सिंह, केदार सिंह, विजय हाजरा, अशोक दसौंधी, प्रमोद कुमार सिंह, दुखन महतो, लालजी कुर्मी, राजू हांडी, नूर मोहम्मद, नंदू मांजी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट