Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन CMPF को मजबूत करने को लेकर BMS नेता रेड्डी की पहल, वित्त...

CMPF को मजबूत करने को लेकर BMS नेता रेड्डी की पहल, वित्त मंत्रालय के अफसरों से मिले

श्री रेड्डी के अनुसार वित्त मंत्रालय के अफसरों ने आश्वासन दिया है कि वे मामले की जांच करेंगे और यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

K Lakshma Reddy
K Lakshma Reddy
Advertisement

नई दिल्ली, 11 जुलाई। कोयला खान पेंशन निधि (CMPF) को मजबूत करने को लेकर कई वर्षों से प्रयास चल रहे हैं। इसको लेकर बोर्ड ऑफ ट्रस्टी द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा चुका है, लेकिन सरकार ने इस तवज्जो नहीं दी है।

इसे भी पढ़ें : ESI और EPF की अधिकतम सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग, BMS ने श्रम मंत्री से की मुलाकात

इधर, सीएमपीएफओ बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के सदस्य तथा भारतीय मजदूर संघ (BMS) के कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी ने अपने स्तर पर पेंशन फंड में वृद्धि को लेकर प्रयास किए हैं।

श्री रेड्डी ने नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों का ध्यान अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के उस पत्र की ओर दिलाया, जिसे 4 जुलाई, 2024 को वित्त मंत्री के नाम लिखा गया था।

Advertisement

लक्ष्मा रेड्डी ने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से कहा कि कोयला खान पेंशन निधि में केन्द्र सरकार का वर्तमान वार्षिक अंशदान 1600 रुपए वेतन पर 1.16 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 15,000 रुपए वेतन पर 1.16 प्रतिशत किया जाए, जो अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों के लिए लागू कर्मचारी पेंशन योजना के समान हो।

इसे भी पढ़ें : कोयला कामगारों की पेंशन में संशोधन को लेकर मंत्री किशन रेड्डी ने यह कहा

श्री रेड्डी के अनुसार वित्त मंत्रालय के अफसरों ने आश्वासन दिया है कि वे मामले की जांच करेंगे और यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट