Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल माइनिंग कैडर का प्रमोशन, CIL प्रबंधन ने यह बाध्यता कर दी खत्म

माइनिंग कैडर का प्रमोशन, CIL प्रबंधन ने यह बाध्यता कर दी खत्म

संशोधित प्रावधान के अनुसार पदोन्नति हेतु न्यूनतम योग्यता द्वितीय श्रेणी खान प्रबंधक की योग्यता का प्रमाण पत्र या छूट प्रमाण पत्र ही रहेगी।

Advertisement

कोलकाता, 17 जुलाई। कोल इंडिया (CIL) में कार्यरत माइनिंग कैडर वाले कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। कोल इंडिया प्रबंधन ने खनन विभाग में गैर अधिकारी से अधिकारी वर्ग के प्रोमोशन में तीन साल के अनिवार्य अनुभव की बाध्यता को खत्म कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : Job : NTPC ने माइनिंग ओवरमैन सहित इन 7 ट्रेड के लिए निकाली भर्ती

15 जुलाई, 2024 को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार सीआईएल के निदेशक मंडल ने 27 जून, 2024 को आयोजित 467वीं बैठक में माइनिंग संवर्ग के कैडर स्कीम में संशोधन का निर्णय लिया। इसके अनुसार गैर अधिकारी से अधिकारी वर्ग में चयन अथवा पदोन्नति के लिए न्यूनतम तीन वर्ष के अनुभव की बाध्यता हटा दी गई है।

इसे भी पढ़ें : SECL : निदेशक तकनीकी कापरी ने गेवरा मेगा प्रोजेक्ट का लिया जायजा

Advertisement

संशोधित प्रावधान के अनुसार पदोन्नति हेतु न्यूनतम योग्यता द्वितीय श्रेणी खान प्रबंधक की योग्यता का प्रमाण पत्र या छूट प्रमाण पत्र ही रहेगी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट