Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया ने ग्रेफाइट माइनिंग बिजनेस में रखा कदम, इस राज्य में...

कोल इंडिया ने ग्रेफाइट माइनिंग बिजनेस में रखा कदम, इस राज्य में मिला लाइसेंस

कोल इंडिया लिमिटेड बिजनेस डेवलपमेंट के डायरेक्टर देवाशीष नंदा ने बताया, “कोयले के अलावा यह हमारे लिए पहला मिनरल है।“

Advertisement

नई दिल्ली, 22 जुलाई। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) अब कोयले के अलावा ग्रेफाइट माइनिंग (Graphite Mining) बिजनेस में भी उतर रही है। खान मंत्रालय के एक आदेश के बाद कंपनी को अब ग्रेफाइट के प्रोस्पेक्टिंग और माइनिंग के लिए कंपोजिट लाइसेंस मिल गया है। यह लाइसेंस मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में खट्टाली छोटे ग्रेफाइट ब्लॉक से संबंधित है।

इसे भी पढ़ें : चीन कोयले का सबसे बड़ा उपभोक्ता, लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी खदान अमेरिका में, देखें टॉप 10 माइंस

कोल इंडिया लिमिटेड बिजनेस डेवलपमेंट के डायरेक्टर देवाशीष नंदा ने बताया, “कोयले के अलावा यह हमारे लिए पहला मिनरल है।“ कोल इंडिया को राज्य सरकार को भेजे जाने वाले मिनरल के वैल्यू का 150.05 फीसदी माइनिंग प्रीमियम देना होता है। कोल इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि कंपोजिट लाइसेंस की समय सीमा एक वर्ष और माइनिंग लीज तीन साल के लिए है।

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्री रेड्डी ने कोल इंडिया मुख्यालय का किया दौरा, ली समीक्षा बैठक

Advertisement

सरकार के आत्मनिर्भरता विजन के अनुसार कोल इंडिया ने ग्लोबल और भारत के भीतर अन्य अहम खनिजों पर फोकस करने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई है। ग्रेफाइट का इस्तेमाल बैटरी सहित कई एप्लिकेशन में होता है। भारत में ईवी को बढ़ावा दिए जाने के बीच यह फोकस में है।

इसे भी पढ़ें : विश्व की 5 सबसे बड़ी कोयला खदानों में छत्तीसगढ़ की 2 खदानें शामिल

नंदा ने कहा कि प्रोजेक्ट के लिए पूंजीगत व्यय का अनुमान लगाना अभी जल्दबाजी होगी। कोल इंडिया अपनी सहायक कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड से इसक सर्वेक्षण कराएगी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: