Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया ने इंटर्नशिप का मानदेय बढ़ाया, अब इतने रुपए मिलेंगे

कोल इंडिया ने इंटर्नशिप का मानदेय बढ़ाया, अब इतने रुपए मिलेंगे

कोल इंडिया एवं इसकी अनुषंगी कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए 126 लोगों को मौका मिलेगा। इसमें आरक्षण रोस्टर भी लागू होगा।

Advertisement

नई दिल्ली, 27 जुलाई। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) एवं अनुषांगिक कंपनियों में इंटर्नशिप करने वालों के मानदेय में वृद्धि की गई है।

कोल इंडिया ने चार्टर अकाउंटेंट एवं कंपनी सेक्रेट्री में पहले वर्ष पास करने वालों के लिए इंटर्नशिप नियम में बदलाव किया है। मानदेय राशि को भी बढ़ाया गया है। यह राशि अब 22 हजार रुपए प्रतिमाह कर दी गई है। इंटर्नशिप का समय 15 महीने निर्धारित हुआ है।

बताया गया है कि कोल इंडिया एवं इसकी अनुषंगी कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए 126 लोगों को मौका मिलेगा। इसमें आरक्षण रोस्टर भी लागू होगा। कोल इंडिया ने हाल के दिनों में अपने कई पुराने नियमों में बदलाव किया है। संशोधित कर इसे आसान बनाया गया है। अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों के आश्रितों को भी नौकरी में राहत दी गई है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: