Tuesday, August 25, 2026
Home National News डॉ मनोज कुमार को पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया ने दी भावभीनी विदाई

डॉ मनोज कुमार को पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया ने दी भावभीनी विदाई

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया PRSI, नागपुर चैप्टर ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार को भावभीनी विदाई दी।

Advertisement

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया PRSI, नागपुर चैप्टर ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार को भावभीनी विदाई दी।

पिछले दिन उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सभी लोगों ने डॉ मनोज कुमार के सक्रिय और सकारात्मक योगदान की सराहना की और भविष्य की उनकी जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड में उप प्रबंधक (राजभाषा/जनसंपर्क) डॉ मनोज कुमार का हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। वे शीघ्र ही अपना नया दायित्व संभालने नागपुर से चंडीगढ़ जा रहे हैं। डॉ मनोज कुमार हिंदी के अध्येता, कुशल जन संपर्क कर्मी और सुप्रसिद्ध साहित्यकार भी हैं।

उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए पी आर एस आई नागपुर चैप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पी नरेंद्र कुमार महाप्रबंधक (जनसंपर्क) और श्री ए के सिंह महाप्रबंधक (कार्मिक) वेकोलि, पी आर एस आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) श्री एस पी सिंह थे।

Advertisement

अध्यक्षता नागपुर चैप्टर के अध्यक्ष श्री यशवंत मोहिते ने की। समारोह में उपाध्यक्ष सर्वश्री अखिलेश हलवे, सचिव मनीष सोनी, सह सचिव प्रसन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शरद मराठे,एम एम देशमुख, अनिल गडेकर,अमित वाजपेई तथा अन्य सदस्य सपरिवार उपस्थित थे।

डॉ मनोज कुमार ने नागपुर चैप्टर की इस सदाशयता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट