Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल BCCL के निदेशक तकनीकी पद के लिए मनोज अग्रवाल का हुआ चयन

BCCL के निदेशक तकनीकी पद के लिए मनोज अग्रवाल का हुआ चयन

मनोज कुमार अग्रवाल वर्तमान में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के धोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement

नई दिल्ली, 06 अगस्त। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के निदेशक (तकनीकी) पद के लिए मनोज कुमार अग्रवाल के नाम की अनुशंसा की है। मंगलवार को पीईएसबी ने चयन सूची जारी की।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : एमपनेलमेंट अस्पतालों की जारी की गई अपडेट सूची

मनोज कुमार अग्रवाल वर्तमान में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के धोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी) पद के लिए 11 अधिकारियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया था।

कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में ओपनकास्ट एवं अंडरग्राउंड कोल माइनिंग के क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले मनोज कुमार अग्रवाल ने 1990 में आईआईटी(आईएसएम), धनबाद से खनन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होने भारतीय प्रबंधन संस्थान, रांची से कार्यकारी एमबीए की उपाधि भी प्राप्त की है।

Advertisement

मनोज कुमार अग्रवाल ने अगस्त 1990 में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर ट्रेनी से कोल इंडिया में अपना सफर शुरू किया। इसके बाद उन्होने 1997 से 2011 तक नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सिंगरौली में सेक्शन इंचार्ज एवं अन्य पदों पर अपनी सेवाएँ दीं। 2011 से मई 2024 तक उन्होने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, रांची के विभिन्न क्षेत्रों व परियोजनाओं में महाप्रबंधक, प्रोजेक्ट ऑफिसर, मैनेजर (खनन) के रूप में कार्य किया व सीसीएल के विकास में अहम भूमिका अदा की। जून 2024 से वे एनसीएल की खड़िया परियोजना के महाप्रबंधक हैं।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: