Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया की 50वीं वार्षिक आम बैठक का हुआ आयोजन

कोल इंडिया की 50वीं वार्षिक आम बैठक का हुआ आयोजन

कोयला मंत्रालय की संयुक्त सचिव/एफए श्रीमती निरुपमा कोटरू नई दिल्ली से वर्चुअली एजीएम में शामिल हुईं।

Advertisement

कोलकाता, 21 अगस्त। कोल इंडिया लिमिटेड की 50वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) आयोजित हुई। चेयरमैन पी.एम. प्रसाद, निदेशक (पी एंड आईआर) विनय रंजन, निदेशक तकनीकी डॉ. बी. वीरा रेड्डी, निदेशक व्यवसाय विकास देबाशीष नंदा, निदेशक विपणन मुकेश चौधरी, निदेशक वित्त मुकेश अग्रवाल, स्वतंत्र निदेशकों के साथ सीआईएल मुख्यालय, कोलकाता से बैठक में शामिल हुए।

कोयला मंत्रालय की संयुक्त सचिव/एफए श्रीमती निरुपमा कोटरू नई दिल्ली से वर्चुअली एजीएम में शामिल हुईं।

पीएम प्रसाद ने शेयरधारकों को संबोधित किया और कंपनी के भौतिक और वित्तीय प्रदर्शन के साथ- साथ 2023- 24 में इसकी प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया।

शेयरधारकों ने ऑनलाइन भाग लिया और बोर्ड के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में देश का कुल कोयला उत्पादन 993 मीट्रिक टन था, जिसमें कोल इंडिया ने 773 मीट्रिक टन उत्पादन किया तथा वित्त वर्ष 27 तक 1 बिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट