Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन ईएसआई स्‍कीम के अंतर्गत जून में 21.67 लाख नए श्रमिक जुड़े

ईएसआई स्‍कीम के अंतर्गत जून में 21.67 लाख नए श्रमिक जुड़े

इसके अतिरिक्‍त, पेरोल डेटा का जेंडर-वार विश्लेषण से प्रदर्शित होता है कि जून, 2024 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 4.32 लाख रहा है।

Advertisement

ईएसआईसी (ESIC) के आज जारी अनंतिम पेरोल आंकड़ों के अनुसार जून, 2024 में 21.67 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं।जून, 2024 में 13,483 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई स्‍कीम के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

इसके अतिरिक्‍त, वर्ष दर वर्ष विश्लेषण से जून 2023 की तुलना में शुद्ध पंजीकरण में 7 प्रतिशत की वृद्धि प्रदर्शित होती है।

आंकड़ों से यह पता चलता है कि माह के दौरान जोड़े गए कुल 21.67 लाख कर्मचारियों में से 10.58 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 49 प्रतिशत हैं, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं।

इसके अतिरिक्‍त, पेरोल डेटा का जेंडर-वार विश्लेषण से प्रदर्शित होता है कि जून, 2024 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 4.32 लाख रहा है। इसके अतिरिक्‍त, जून, 2024 में कुल 55 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई स्‍कीम के तहत पंजीकरण कराया है, जो समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने की ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट