Friday, April 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल राष्ट्रीय कोयला खान सुरक्षा रिपोर्ट पोर्टल, कोल सेक्रेटरी ने की समीक्षा

राष्ट्रीय कोयला खान सुरक्षा रिपोर्ट पोर्टल, कोल सेक्रेटरी ने की समीक्षा

कोयला कंपनियां अपने विज़न और मिशन के अनुरूप एक व्यापक सुरक्षा नीति लागू करने के प्रति समर्पित हैं।

Advertisement

कोयला कंपनियों की सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा ने राष्ट्रीय कोयला खान सुरक्षा रिपोर्ट पोर्टल के वर्तमान विकास की समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें : CIL के निदेशक तकनीकी पद के लिए अच्युत घटक के नाम की अनुशंसा

समीक्षा बैठक में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के अध्यक्ष और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनियों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। श्री अमृत लाल मीणा ने सभी कोयला खदानों में शत प्रतिशत सुरक्षा ऑडिट करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने “शून्य दुर्घटना, विफलता-रहित सुरक्षा” के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की। सीआईएल के अध्यक्ष ने पोर्टल का प्रदर्शन किया और मंत्रालय के अधिकारियों ने कोयला खदानों में सुरक्षा सुधारों में प्रगति के लिए महत्‍वपूर्ण जानकारी दी।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement

पोर्टल के प्रदर्शन में दो प्रमुख मॉड्यूल दिखाए गए: दुर्घटना मॉड्यूल और सुरक्षा ऑडिट मॉड्यूल। कोयला खनन में कई परिचालन और व्यावसायिक खतरों को देखते हुए, खदानों में सुरक्षित रूप से कार्य करने के लिए कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल आवश्यक हैं। कोयला कंपनियां अपने विज़न और मिशन के अनुरूप एक व्यापक सुरक्षा नीति लागू करने के प्रति समर्पित हैं।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

राष्ट्रीय कोयला खान सुरक्षा रिपोर्ट पोर्टल सुरक्षा प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। दुर्घटना मॉड्यूल 24 घंटे की अवधि में तत्काल रिपोर्टिंग और दुर्घटनाओं के कुशल प्रबंधन को सक्षम करेगा, जिससे त्वरित प्रतिक्रिया और गहन विश्लेषण सुनिश्चित होगा। सुरक्षा ऑडिट मॉड्यूल ऑडिटिंग प्रक्रिया के क्षेत्र का विस्‍तार करेगा, कोयला खनन क्षेत्र में सुरक्षा प्रणालियों और प्रोटोकॉल को अधिक मजबूत करेगा और इन उन्नत मॉड्यूल को एकीकृत करके, महत्वपूर्ण सुरक्षा चुनौतियों का समाधान किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा प्रबंधन के लिए नए मानकों का निर्माण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : कोयला सेक्टर में अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं पर परामर्श के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान समिति की बैठक

कोयला मंत्रालय और कोयला-सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, कोयला मंत्री के नेतृत्व में संभावित खतरों की पहचान करने और इनके समाधान के लिए जोखिम मूल्यांकन प्रक्रियाओं के माध्यम से “खान सुरक्षा की संस्कृति” को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नवीन प्रौद्योगिकियों और नीतियों से लाभान्वित, कोयला मंत्रालय का उद्देश्य सुरक्षा, उत्पादकता की संस्कृति को प्रोत्‍साहन देना और कोयला खनन क्षेत्र के सभी कर्मचारियों की भलाई सुनिश्चित करना है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: