Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल खदानों में सुरक्षा प्रोटोकॉल की गहन जांच पर कोयला सचिव ने दिया...

खदानों में सुरक्षा प्रोटोकॉल की गहन जांच पर कोयला सचिव ने दिया जोर

उन्होंने डीजीएमएस को सभी तरह के समर्थन का आश्वासन दिया और सहयोगात्मक दृष्टिकोण और खदानों के स्व-मूल्यांकन पर जोर दिया।

Advertisement

नई दिल्ली, 30 अगस्त। गुरुवार को कोयला सचिव अमृत लाल मीना ने कोयला खदानों में सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर बैठक की।

इस बैठक में कोयला मंत्रालय, डीजीएमएस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सीआईएल के अध्यक्ष और अनुषांगिक कंपनियों के सीएमडी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

सचिव ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की गहन जांच की आवश्यकता पर बल दिया और मौजूदा जनशक्ति से प्रशिक्षित कर्मियों को शामिल करने पर जोर दिया।

उन्होंने डीजीएमएस को सभी तरह के समर्थन का आश्वासन दिया और सहयोगात्मक दृष्टिकोण और खदानों के स्व-मूल्यांकन पर जोर दिया।

Advertisement

उन्होंने कोयला कंपनियों से सुरक्षा बढ़ाने और खदानों को सुरक्षित और जोखिम मुक्त बनाने के लिए निवारक सुरक्षा ऑडिट तंत्र को लागू करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने का भी आग्रह किया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: