Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : अगस्त में कोयला उत्पादन और उठाव में आई गिरावट

कोल इंडिया : अगस्त में कोयला उत्पादन और उठाव में आई गिरावट

कोयले का उठाव भी अगस्त में घटकर 5.21 करोड़ टन रह गया, जो अगस्त 2023 में 5.91 करोड़ टन था

Advertisement

नई दिल्ली, 03 सितम्बर। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) का अगस्त में कोयला उत्पादन (Coal Production) 11.9 प्रतिशत घटकर 4.61 करोड़ टन रह गया। सीआईएल ने बीएसई को दी सूचना में बताया, अगस्त 2023 में कंपनी का कोयला उत्पादन 5.23 करोड़ टन था। हालांकि, अप्रैल-अगस्त की अवधि में कंपनी का कोयला उत्पादन बढ़कर 29.04 करोड़ टन हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 28.15 करोड़ टन था।

इसे भी पढ़ें : CPRMS- NE फंड को लेकर गठित कमेटी की बैठक तीन को

कोयले का उठाव भी अगस्त में घटकर 5.21 करोड़ टन रह गया, जो अगस्त 2023 में 5.91 करोड़ टन था। घरेलू कोयला उत्पादन में सीआईएल का योगदान 80 प्रतिशत से अधिक है।

इसे भी पढ़ें : कोयला ढुलाई के लिए 38 रेल परियोजनाओं पर फोकस, निजी खदानों को मिलेगा लाभ

Advertisement

वित्त वर्ष 2023-24 में कोल इंडिया का उत्पादन 10 प्रतिशत बढ़कर 77.36 करोड़ टन रहा था। हालांकि यह वित्त वर्ष के लिए 78 करोड़ टन उत्पादन के लक्ष्य से थोड़ा कम रह गया था। सीआईएल का वित्त वर्ष 2022-23 में कोयला उत्पादन 70.32 करोड़ टन रहा था।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट