Friday, April 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : इस दिन हो सकती है बोनस पर बैठक, इतनी...

कोल इंडिया : इस दिन हो सकती है बोनस पर बैठक, इतनी रकम मिलने की संभावना

बताया जा रहा है बोनस (Bonus) पर चर्चा करने एक अक्टूबर को मानकीकरण समिति की बैठक बुलाई जा सकती है।

Advertisement

नई दिल्ली, 11 सितम्बर। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के कामगारों को मिलने वाले सालाना बोनस (पनफार्मेंस लिंक्ड रिवार्ड) को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बताया जा रहा है बोनस (Bonus) पर चर्चा करने एक अक्टूबर को मानकीकरण समिति की बैठक बुलाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : WCL : HMS ने कोयला कामगारों के लिए लक्की ड्रॉ इनामी योजना की लॉन्च

2023 में कोयला कामगारों को 85,000 रुपए बतौर बोनस प्रदान किए गए थे। 2022 में 76,500 रुपए मिले थे। बीते सालों के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि 2024 में 93,500 रुपए तक बोनस फाइनल हो सकता है। हालांकि यूनियन के लोग एक लाख रुपए से अधिक बोनस की मांग कर रहे हैं। दरअसल सीआईएल के नेट प्रॉफिट में नेट 10 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इस लिहाज से बोनस के लिए बैठक में बात की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : टाटा स्टील में बोनस फाइनल, अधिकतम 4.9 लाख रुपए मिलेंगे

Advertisement

यहां बताना होगा कि वित्तीय वर्ष 2023- 24 में कोल इंडिया को 37,369 करोड़ रुपए का लाभ हुआ। 2023- 24 में कोयला उत्पादन 773.63 मिलियन टन दर्ज किया गया था। बोनस का लाभ कोल इंडिया और अनुषांगिक कंपनियों सहित एसीसीएल के ढाई लाख कामगारों को मिलेगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

किस वर्ष कितना बोनस मिला :

2007 – 6,000
2008 – 8,350
2009 – 10,000
2010 – 15,000
2011 – 21,000
2012 – 26,500
2013 – 31,500
2014 – 40,000
2015 – 48,500
2016 – 54,000
2017 – 57,000
2018 – 60,500
2019 – 64,700
2020 – 68,500
2021 – 72,500
2022 – 76,500
2023 – 85,000

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: