Wednesday, June 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : सीएमडी पहुंचे गेवरा मेगा प्रोजेक्ट, उत्पादन एवं डिस्पैच बढ़ाने पर...

SECL : सीएमडी पहुंचे गेवरा मेगा प्रोजेक्ट, उत्पादन एवं डिस्पैच बढ़ाने पर दिया ज़ोर

सीएमडी डॉ मिश्रा का क्षेत्रीय दौरे का यह लगातार दूसरा दिन था, इससे पहले कल उन्होने कोरबा क्षेत्र एवं कुसमुंडा खदान का दौरा किया था।

Advertisement

कोरबा, 14 सितम्बर। शनिवार की सुबह SECL सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा गेवरा मेगा प्रोजेक्ट के दौरे पर पर पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने खदान में फेस तक जाकर खनन एवं ओबी कार्यों का जायजा लिया।

सीएमडी ने कोर टीम से चर्चा करते हुए खदान की उत्पादन- उत्पादकता की समीक्षा की और इसमें अभिवृद्धि लाने की योजना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने खदान की डिस्पैच गतिविधियों की भी समीक्षा की।

सीएमडी डॉ मिश्रा का क्षेत्रीय दौरे का यह लगातार दूसरा दिन था, इससे पहले कल उन्होने कोरबा क्षेत्र एवं कुसमुंडा खदान का दौरा किया था।

हाल रोड एवं कोयला परिवहन मार्गों का किया निरीक्षण

Advertisement

दौरे के दौरान सीएमडी डॉ मिश्रा ने खदान में हाल रोड एवं अन्य कोयला परिवहन मार्गों का निरीक्षण किया और इसके बेहतर रख-रखाव के लिए टीम को निर्देशित किया।

इसके साथ ही उन्हांने आगामी स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान एवं स्पेशल कैम्पेन को लेकर की गईं तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी से अभियान में बढ़-चढ़ हिस्सा लेते हुए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

दौरे के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक एसके मोहंती एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी साथ रहे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: