Tuesday, August 25, 2026
Home National News देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 689.45 अरब...

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 689.45 अरब डॉलर

आंकड़ों के मुताबिक हालांकि, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 10.8 करोड़ डॉलर घटकर 4.52 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 सितंबर को समाप्त हफ्ते में 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.45 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 13 सितंबर को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.45 अरब डॉलर हो गया है। इससे पिछले हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.248 अरब डॉलर बढ़कर 689.235 अरब डॉलर हो गया था।

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विेदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीआर) 51.5 करोड़ डॉलर घटकर 603.63 अरब डॉलर रह गईं। वहीं, स्वर्ण भंडार का आरक्षि‍त मूल्य 89.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 62.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आरबीआई के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.42 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक हालांकि, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 10.8 करोड़ डॉलर घटकर 4.52 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट