Tuesday, August 25, 2026
Home National News एविएशन टरबाइन फ्यूल हुआ सस्‍ता, हवाई सफर सस्‍ता होने की उम्मीद

एविएशन टरबाइन फ्यूल हुआ सस्‍ता, हवाई सफर सस्‍ता होने की उम्मीद

उल्‍लेखनीय है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) को जेट फ्यूल भी कहा जाता है। यह विमानों को चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन है।

Advertisement

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (OMC) ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के दाम में 4,567.76 रुपये प्रति किलोलीटर तक घटा दी है।

एटीएफ के भाव घटने से हवाई सफर सस्‍ता हो सकता है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई है। जी हां, इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक नई दिल्‍ली में विमान ईंधन एटीएफ 5883 रुपये सस्ता होकर 87,597.22 रुपये प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) हो गया है। वहीं, कोलकाता में एटीएफ 5,687.64 रुपये सस्ता होकर अब 90,610.80 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है।

इसी तरह मुंबई में एटीएफ का भाव 5,566.65 रुपये सस्ता होकर 81,866.13 रुपये प्रति किलोलीटर में मिल रहा है, जो पहले 87,432.78 रुपये प्रति किलोलीटर का था। चेन्नई में एटीएफ के दाम 6,099.89 रुपये तक घटे हैं, जो अब 90,964.43 रुपये प्रति किलोलीटर में मिल रहा है।

एयरलाइन कंपनियों को भी राहत

Advertisement

उल्‍लेखनीय है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) को जेट फ्यूल भी कहा जाता है। यह विमानों को चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन है। इसकी दरें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं। एटीएफ की कीमतों में कटौती होने से हवाई सफर सस्ता होने की उम्‍मीद बढ़ जाती है, जबकि एयरलाइन कंपनियों को राहत मिलती है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट