Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन केन्द्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 53% हुआ, पेंशनर्स का DR भी बढ़ा

केन्द्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 53% हुआ, पेंशनर्स का DR भी बढ़ा

इसके पहले जनवरी में चार फीसदी डीए बढ़ाया गया था। इसी तरह पेंशनर्स की महंगाई राहत(DR) में भी तीन फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

Advertisement

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। दिवाली पर्व के पूर्व मोदी कैबिनेट ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में तीन फीसदी का इजाफा किया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जुलाई, 2024 से लागू होगा।
बुधवार को कैबिनेट द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा।

इसके पहले जनवरी में चार फीसदी डीए बढ़ाया गया था। इसी तरह पेंशनर्स की महंगाई राहत(DR) में भी तीन फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बताया गया है कि तीन माह डीए एरियर एक साथ भुगतान किया जाएगा।

एंट्री-लेवल कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी

इस बढ़ोतरी के बाद, एंट्री-लेवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों, जिनका मूल वेतन लगभग 18,000 रुपये प्रति माह है। की सैलरी में करीब 540 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। इस निर्णय से 1 करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को फायदा होगा।

Advertisement

महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत (DR) पेंशनर्स को मिलती है। इनकी दरें साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में, बढ़ाई जाती हैं। पिछली बढ़ोतरी मार्च 2024 में हुई थी, जिसमें DA और DR को 4% बढ़ाकर 50% किया गया था।

DA और DR कैसे किया जाता है कैलकुलेट

DA और DR की दरें ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर तय की जाती हैं। 12 महीनों के AICPI औसत में हुई प्रतिशत बढ़ोतरी के आधार पर फैसला होता है। हालांकि, दरें जनवरी और जुलाई में रिवाइज की जाती हैं, लेकिन घोषणाएं आमतौर पर मार्च और सितंबर में की जाती हैं।

2006 में सरकार ने DA और DR की कैलकुलेशन का फॉर्मूला रिवाइज किया था, जिसके अनुसारः

DA प्रतिशत = ((पिछले 12 महीनों का AICPI औसत – 115.76)/115.76) × 100

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: