Thursday, June 25, 2026
Home National News SEBI ने किया लिक्विडिटी विंडो फैसिलिटी शुरू करने का ऐलान, 1 नवंबर...

SEBI ने किया लिक्विडिटी विंडो फैसिलिटी शुरू करने का ऐलान, 1 नवंबर से शुरू होगी सुविधा

सेबी की जांच में ये बात सामने आई थी कि कई इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स कॉर्पोरेट बॉन्ड्स को उनकी मैच्योरिटी तक बचाए रखते हैं

Advertisement

मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI ) ने स्टॉक एक्सचेंज मैकेनिज्म के जरिए डेट सिक्योरिटीज में लिक्विडिटी विंडो फैसिलिटी शुरू करने का ऐलान किया है। लिक्विडिटी विंडो फैसिलिटी 1 नवंबर से शुरू हो जाएगी।

रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए होगी काफी मददगार साबित

इसकी शुरुआत होने से लिस्टेड डेट सिक्योरिटीज रखने वाले इन्वेस्टर्स पहले से तय तारीखों पर पुट ऑप्शन का इस्तेमाल करके इन सिक्योरिटीज को वापस बेच सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि इससे लिक्विडिटी सुनिश्चित होगी और ये विशेष रूप से खुदरा निवेशकों (रिटेल इन्वेस्टर्स) के लिए काफी मददगार साबित होगी। इसके साथ ही डेट सिक्योरिटीज में खुदरा निवेशकों का निवेश बढ़ाने में भी मददगार होगी।

लिक्विडिटी सुधारने के लिए छोटे और खुदरा निवेशकों का पार्टिसिपेशन

Advertisement

सेबी की जांच में ये बात सामने आई थी कि कई इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स कॉर्पोरेट बॉन्ड्स को उनकी मैच्योरिटी तक बचाए रखते हैं, जिसके कारण उनमें ट्रेडिंग एक्टिविटी काफी कम होती है। यही वजह है कि इन बॉन्ड्स को इलिक्विड भी माना जाता है। ऐसी स्थिति में इनकी लिक्विडिटी को सुधारने के लिए इसमें छोटे और खुदरा निवेशकों का पार्टिसिपेशन बढ़ाना आवश्यक समझ गया। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सेबी ने एक स्पेशल फ्रेमवर्क तैयार किया है, जिसके तहत लिक्विडिटी विंडो फैसिलिटी दी जा सकेगी।

बोर्ड लेवल कमेटी की ओर से बोर्ड की मंजूरी और निगरानी की जरूरत

सेबी के सर्कुलर में बताया गया है कि इस सुविधा के लिए स्टेकहोल्डर रिलेशनशिप कमेटी (एसआरसी) या इसके समकक्ष बोर्ड लेवल कमेटी की ओर से बोर्ड की मंजूरी और निगरानी की जरूरत होगी। ये निवेशकों के प्रति पूरी तरह से पारदर्शी, ऑब्जेक्टिव ओर गैर भेदभावपूर्ण होनी चाहिए। लिक्विडिटी विंडो फैसिलिटी जारी होने के बाद 1 साल तक उपलब्ध रहेगी। इस योजना के तहत सिक्योरिटीज को दोबारा जारी नहीं किया जा सकता है। सेबी के सर्कुलर में बताया गया है कि सिक्योरिटीज के इश्यूअर इसकी पात्रता को सभी निवेशकों या सिर्फ खुदरा निवेशकों तक भी सीमित कर सकते हैं। हालांकि इसमें सिक्योरिटीज को डीमैट में रखने की शर्त लगाई गई है। इसके साथ ही इश्यू साइज का कम से कम 10 प्रतिशत लिक्विडिटी विंडो फैसिलिटी के लिए निर्धारित किया जाना चाहिए।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: