Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL : क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता, नागपुर क्षेत्र प्रथम, पाथाखेड़ा द्वितीय

WCL : क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता, नागपुर क्षेत्र प्रथम, पाथाखेड़ा द्वितीय

WCL की महिला टीम सहित कुल तेरह टीमों ने भाग लिया।

Advertisement

WCL में दो दिवसीय 53वीं क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता (Regional Mine Rescue Competition) का समापन आज माइन रेस्क्यू स्टेशन इंदौरा में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में WCL के विभिन्न क्षेत्रों, MOIL, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, RCCPL, सनफ्लैग आयरन एंड स्टील तथा WCL की महिला टीम सहित कुल तेरह टीमों ने भाग लिया।

यह समारोह WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री जय प्रकाश द्विवेदी की अध्यक्षता तथा खान सुरक्षा उप – महानिदेशक (पश्चिमी अंचल) श्री रामावतार मीणा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक की भूमिका खान सुरक्षा निदेशक (एन. आर -1) पश्चिमी अंचल श्री नीरज कुमार ने निभाई वही विशिष्ठ अतिथियों के रूप में WCL के निदेशक (तकनीकी) श्री अनिल कुमार सिंह, निदेशक (वित्त तथा कार्मिक) श्री बिक्रम घोष, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्रीश्री अजय मधुकर म्हेत्रे तथा खान सुरक्षा निदेशालय के, खान सुरक्षा निदेशक (परासिया क्षेत्र) श्री अल्ताफ हुसैन अंसारी, खान सुरक्षा निदेशक, (एन आर -2) पश्चिमी अंचल श्री के.रविंदर, खान सुरक्षा निदेशक (पश्चिमी अंचल) श्री मनोज कुमार गुप्ता, खान निरीक्षक (ओ.एच.एस), पश्चिमी क्षेत्र, डा. श्री कौशिक सरकार, कोल इंडिया सैफटी बोर्ड मेंबर श्री सी. जे. जोसेफ, WCL संचालन समिति के सदस्य गण प्रमुखता से उपस्थित रहे।

समारोह में ओवर आल WCL के नागपुर क्षेत्र को प्रथम, पाथाखेड़ा क्षेत्र को द्वितीय तथा बल्लारपुर क्षेत्र को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम का स्वागत भाषण महाप्रबंधक (बचाव) श्री दिनेश बिसेन ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (एस एवं सी) श्री डी. बी. रेवतकर ने दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों तथा कर्मियों ने अपनी भागी दारी दर्ज कराई।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: