Thursday, June 11, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कमॅर्शियल कोल माइनिंग : नीलामी का दूसरा दिन, छत्तीसगढ़ की यह खदान...

कमॅर्शियल कोल माइनिंग : नीलामी का दूसरा दिन, छत्तीसगढ़ की यह खदान सारदा एनर्जी को मिली

इन 2 कोयला ब्लॉकों के लिए कुल भूगर्भीय भंडार 180.26 मिलियन टन है और पीक रेटेड क्षमता (पीआरसी) 2.10 एमटीपीए है।

Advertisement

नई दिल्ली, 22 नवम्बर। वाणिज्यिक खनन (Commercial Mining) के तहत 10वें दौर की चल रही ई-नीलामी में दूसरे दिन 2 कोयला ब्लॉकों की नीलामी हुई।

इसे भी पढ़ें : कमॅर्शियल कोल माइनिंग : 10वें दौर की नीलामी, पहले दिन ये 5 कोल ब्लॉक्स इन कंपनियों के हाथ लगे

इन 2 कोयला ब्लॉकों के लिए कुल भूगर्भीय भंडार 180.26 मिलियन टन (MT) है और पीक रेटेड क्षमता (पीआरसी) 2.10 MTPA है।

इन दो कोयला ब्लॉकों के चालू होने पर इन पीआरसी के आधार पर 339.06 करोड़ रुपए का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा। इन ब्लॉकों में 315.00 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश होगा और 2,839 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Advertisement

यहां बताना होगा कि कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) ने 21 जून, 2024 को 10वें दौर के तहत वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खदानों की नीलामी शुरू की थी। बोलियों के मूल्यांकन के बाद 21 नवम्बर से नौ खदानों के लिए आगे की ई-नीलामी शुरू हुई है। पहले दिन 5 कोयला खदानों को नीलामी के लिए रखा गया था।

इसे भी पढ़ें : एसईसीएल चिरमिरी में ACB की दबिश, दो लोग रिश्वत लेते पकड़े गए

देखें, कौन सी खदान किस कंपनी को मिली

  • Bundu (Jharkhand) : S M Steels and Powver Limited
  • Gare Palma IV-5 (Chhattisgarh) : Sarda Energy and Minerals Limited
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: