Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड : इन खदानों में स्थापित होंगे एसएनजी संयंत्र

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड : इन खदानों में स्थापित होंगे एसएनजी संयंत्र

वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामियों में, गैसीकरण उद्देश्यों हेतु उपयोग किए जाने वाले कोयले के लिए राजस्व शेयर में 50% छूट देने का प्रावधान है।

Advertisement

नागपुर, 30 नवम्बर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) की गैर- कार्यात्मक कोयला खानों चारगांव और जूना कुनाडा, माजरी क्षेत्र में सतही कोयला गैसीकरण (कोयला से एसएनजी) संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है।

यहां बताना होगा कि कोयला मंत्रालय ने कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण में तेजी लाने के लिए प्रोत्साहन और नीतिगत सहायता प्रारंभ की है। इसके तहत कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता के रूप में 8,500 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ एक स्कीम शुरू की गई है।

इसी तरह वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामियों में, गैसीकरण उद्देश्यों हेतु उपयोग किए जाने वाले कोयले के लिए राजस्व शेयर में 50 प्रतिशत छूट देने का प्रावधान है।

सतही कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को कोयले की उपलब्धता के लिए गैर- विनियमित क्षेत्र (एनआरएस) कोयला लिंकेज नीलामी के अंतर्गत एक उप-क्षेत्र “कोयला गैसीकरण हेतु सिनगैस का उत्पादन“ का सृजन किया गया है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: