Friday, April 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल हरीश दुहन होंगे SECL के सीएमडी, पीईएसबी ने की अनुशंसा

हरीश दुहन होंगे SECL के सीएमडी, पीईएसबी ने की अनुशंसा

वर्तमान में हरीश दुहन सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में निदेशक (तकनीकी एवं प्रचालन) के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement

नई दिल्ली, 07 दिसम्बर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) पद के लिए पीईएसबी ने हरीश दुहन के नाम की अनुशंसा की है।

शनिवार को लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने साक्षात्कार के बाद चयन सूची जारी की। एसईसीएल का सीएमडी बनने के लिए कुल 11 अधिकारियों ने साक्षात्कार में भाग लिया था। पीईएसबी ने हरीश दुहन के नाम की अनुशंसा की।

वर्तमान में हरीश दुहन सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में निदेशक (तकनीकी एवं प्रचालन) के पद पर कार्यरत हैं। हरीश दुहन ने इसी साल मार्च में सीसीएल में यह पद संभाला था। वर्तमान SECL सीएमडी डा. प्रेम सागर मिश्रा का कार्यकाल 31 जनवरी, 2025 तक का है।

हरीश दुहन के बारे में

Advertisement

सीसीएल में निदेशक (तकनीकी) का पदभार संभालने से पहले हरीश दुहन कोल इंडिया की सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निगाही परियोजना के एरिया जनरल मैनेजर तथा कारपोरेट प्रोजेक्ट प्लानिंग विभाग के महाप्रबंधक के रूप में भी कार्य किया। उनके पास खनन क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है, जिसमें कोल इंडिया की फर्स्ट-माइल कनेक्टिविटी (एफएमसी), डिजिटलीकरण और सौर परियोजनाओं का सफल निष्पादन शामिल है। नागपुर विश्वविद्यालय से खनन इंजीनियरिंग स्नातक श्री दुहन 1989 में डब्ल्यूसीएल में कोल इंडिया की सेवाओं में शामिल हुए थे। उनके पास प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: