Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल ECL के सीएमडी पद पर सतीश झा की नियुक्ति का आदेश जारी

ECL के सीएमडी पद पर सतीश झा की नियुक्ति का आदेश जारी

यहां बताना होगा कि लगभग एक साल से ईसीएल के सीएमडी पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता संभाले रहे थे।

Advertisement

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर। कोल इंडिया (CIL) की अनुषांगिक कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के सीएमडी के पद सतीश झा को नियुक्त किए जाने का आदेश कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने जारी कर दिया है। श्री झा 30 नवम्बर, 2027 तक सीएमडी पद पर रहेंगे।

सतीश झा वर्तमान में सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDIL) में निदेशक (तकनीकी) के पद पर कार्यरत थे। इसी साल 30 जुलाई को ईसीएल के सीएमडी पद के लिए लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने उनके नाम की अनुशंसा की थी।

यहां बताना होगा कि लगभग एक साल से ईसीएल के सीएमडी पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता संभाले रहे थे। श्री दत्ता को 28 दिसम्बर, 2023 को ईसीएल के सीएमडी पद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट