Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट Lay’s ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वेज़टूलेज़’ फूड-ट्रक

Lay’s ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वेज़टूलेज़’ फूड-ट्रक

लॉन्च के मौके पर जाने-माने शेफ कुणाल कपूर और फूड क्रिएटर शिवेश भाटिया ने लेज़ से प्रेरित नई रेसिपीज़ को ट्विस्ट के साथ पेश किया।

Advertisement

नई दिल्ली, 23 दिसंबर, 2024 : मशहूर पटेटो चिप्स ब्रैंड लेज़ ने देश में अपना पहला ‘वेज़टूलेज़’ फूड ट्रक (WaysToLay’s Food Truck) लॉन्च कर दिया है। यह फूड ट्रक दिल्ली की सड़कों पर स्वाद और इनोवेशन की बेहतरीन मिसाल पेश कर रहा है।

यहां लेज़ के चिप्स को ट्विस्ट के साथ नए अंदाज़ में परोसा जा रहा है। इस फूड ट्रक के जरिए ब्रैंड ने अपना ‘वेज़टूलेज़’ कन्सेप्ट पेश किया है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

इसका मकसद है– अलग-अलग लोकल स्टाइल और फ्लेवर में इनोवेटिव रेसिपीज़ परोसना, जहां हर बाइट में लेज़ चिप्स का नया अंदाज़ और शानदार क्रंच मिलेगा। फूड ट्रक के मेन्यू में शामिल हैं – लेज़ चाट, लेज़ लोडेड चिप्स और लेज़ चॉकलेट चिप्स, जो चटपटे मसालों, क्रीमी टॉपिंग्स और मीठे-नमकीन फ्यूज़न का परफेक्ट मेल पेश करते हैं।

लॉन्च के मौके पर जाने-माने शेफ कुणाल कपूर और फूड क्रिएटर शिवेश भाटिया ने लेज़ से प्रेरित नई रेसिपीज़ को ट्विस्ट के साथ पेश किया। मशहूर शेफ मनीष मेहरोत्रा भी इस फूड ट्रक का हिस्सा बने और उन्होंने अपनी खास स्टाइल में लेज़-इंस्पायर्ड डिशेज़ सर्व कीं। यह फूड ट्रक दिल्ली और गुड़गांव के फूड लवर्स के लिए 23 से 25 दिसंबर तक सत्या निकेतन मार्केट, 26 से 28 दिसंबर तक नेहरू प्लेस मार्केट और 29 से 30 दिसंबर तक सेक्टर 56 मार्केट, गुड़गांव में उपलब्ध रहेगा।

Advertisement

फूड ट्रक के लॉन्च के बारे में, सौम्या राठौर, मार्केटिंग डायरेक्टर, पेप्सिको इंडिया ने कहा, “लेज़ में हम, लोगों की हमारे चिप्स को लेकर दीवानगी से प्रेरित होते हैं और हम अब लाए हैं उनकी मनपसंद रेसिपी जिन्हें क्रिएटिव अंदाज़ में तैयार किया जा सकता है। सच तो यह है कि लेज़ के प्रति लोगों के प्यार ने ही हमें इसके लिए प्रोत्साहित किया। और अपने पहले वेज़टूलेज़ फूड ट्रक के माध्म से हम केवल चिप्स ही नहीं परोसते बल्कि लोगों को आपस में नज़दीक आने, मुस्कान फैलाने, राजधानी दिल्ली में खुशियां पहुंचाने के लिए पहुंच चुके हैं। यह सिर्फ फ्लेवर की सौगात नहीं है, यह है हर बाइट के साथ यादगार अनुभवों का उत्सव। हमें इंतजार है अधिकाधिक लोगों के हमसे जुड़कर अपनी जिंदगी में जादुई अनुभवों को भरने का।”

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट