Friday, April 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल संचालन समिति की हुई बैठक

एसईसीएल संचालन समिति की हुई बैठक

सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा की अध्यक्षता में एसईसीएल संचालन समिति की बैठक का आयोजन मुख्यालय बिलासपुर में किया गया।

Advertisement

बिलासपुर, 24 दिसम्बर। सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा की अध्यक्षता में एसईसीएल संचालन समिति (SECL Steering Committee) की बैठक का आयोजन मुख्यालय बिलासपुर में किया गया।

इसे भी पढ़ें : डिप्टी CM साव से एसईसीएल DP बिरंची दास ने की मुलाकात

बैठक में निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार उपस्थित रहे।

संचालन समिति के सदस्य नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस), हरिद्वार सिंह (एटक), सुजीत कुमार सिंह (बीएमएस), गोपाल नारायण सिंह (एसकेएमसी), वीएम मनोहर (सीटू), विभिन्न विभागाध्यक्षगण उपस्थित रहे।

Advertisement

बैठक में कंपनी के कार्यसंचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशकगणों एवं श्रमसंघ प्रतिनिधियों द्वारा संचालन समिति की बैठक में पहली बार भाग ले रहे एसईसीएल निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार का स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें : कुसमुंडा विश्व की सबसे बड़ी कोल माइंस बनेगी, CIL बोर्ड ने क्षमता विस्तार को दी मंजूरी

एसएन कापरी का किया गया सम्मान

बैठक के अंत में इसी महीने सेवानिवृत होने जा रहे एसईसीएल निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी का सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशकगण एवं संचालन समिति के सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: