Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्रालय ने हिंडाल्को को सौंपी मीनाक्षी कोयला खदान

कोयला मंत्रालय ने हिंडाल्को को सौंपी मीनाक्षी कोयला खदान

मीनाक्षी कोयला खदान से इसकी अधिकतम क्षमता के आधार पर 1,152.84 करोड़ रूपये का वार्षिक राजस्व उत्पन्न होने की संभावना है

Advertisement

कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) के नामित प्राधिकरण ने आज हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड को मीनाक्षी कोयला खदान (Meenakshi coal mine) के लिए निहित आदेश जारी किया है। यह 22 नवंबर, 2024 को कोयला खदान विकास और उत्पादन समझौते (सीएमडीपीए) पर हस्ताक्षर करने के उपरांत हुआ है।

इसे भी पढ़ें : नए साल में CIL चेयरमैन सहित ये नौ आला अफसर कंपनी को कहेंगे अलविदा

मीनाक्षी कोयला खदान, खान और खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम (एमएमडीआर) के अंतर्गत खोजी गई खदान है, जिसकी अधिकतम क्षमता (पीआरसी) 12.00 एमटीपीए है। इसमें 285.23 एमटी का भूवैज्ञानिक भंडार शामिल हैं।

मीनाक्षी कोयला खदान से इसकी अधिकतम क्षमता के आधार पर 1,152.84 करोड़ रूपये का वार्षिक राजस्व उत्पन्न होने की संभावना है। 1,800 करोड़ रूपये के अनुमानित पूंजी निवेश के साथ, यह खदान देश के कोयला उत्पादन को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी और ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने में योगदान देगी।

Advertisement

मीनाक्षी कोयला खदान के विकास से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 16,224 व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिक वृद्धि होगी और क्षेत्र में आजीविका के अवसर सृजित होंगे।

इसे भी पढ़ें : कोयले से बिजली उत्पादन की हिस्सेदारी साल दर साल बढ़ रही, आंकड़ों में जानें

यह पहल देश में कोयला उत्पादन क्षमता को बढ़ाने, आर्थिक विकास को बढावा देने और स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कोयला मंत्रालय जिम्मेदार और कुशल कोयला खनन परिचालन के माध्यम से ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने और विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: