Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL संचालन समिति की बैठक में रिटायर होने जा रहे सीएमडी का...

SECL संचालन समिति की बैठक में रिटायर होने जा रहे सीएमडी का किया गया सम्मान

बैठक में कंपनी के कार्यसंचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई

Advertisement

बिलासपुर, 23 जनवरी। गुरुवार को सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा की अध्यक्षता में एसईसीएल (SECL) संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में कंपनी के कार्यसंचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के अंत में निदेशक मंडल एवं समिति के सदस्यों द्वारा इसी माह सेवानिवृत होने जा रहे सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, संचालन समिति के सदस्य नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस), हरिद्वार सिंह (एटक), सुजीत कुमार सिंह (बीएमएस), गोपाल नारायण सिंह (एसकेएमसी), वीएम मनोहर (सीटू), एके पाण्डेय (सीएमओएआई) एवं विभिन्न विभागाध्यक्षगण उपस्थित रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट