Wednesday, April 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित हुई महाप्रबंधक समन्वय बैठक

एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित हुई महाप्रबंधक समन्वय बैठक

बैठक में इसी माह सेवानिवृत्त होने जा रहे श्री सतीश कुमार महाप्रबंधक(सिविल/एफएमसी) को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement

बिलासपुर, 27 जनवरी। सोमवार को एसईसीएल (SECL) मुख्यालय में महाप्रबंधक समन्वय बैठक (General Manager Coordination Meeting) का आयोजन किया गया। बैठक में कंपनी के कार्यसंचालन के जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक के प्रारम्भ में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास, एवं सीवीओ श्री हिमांशु जैन द्वारा अभिमन्यु ई-मैगज़ीन के छठे अंक का विमोचन किया गया।

इसके साथ ही सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा पिछले अंक के बेस्ट आर्टिकल विजेता श्री संजीव कुमार, महाप्रबंधक (खनन)/सीएस-सीएमडी, श्री मृत्युंजय मिश्रा, प्रबन्धक (ई एंड एम) एवं सुश्री सोनाली कुशवाहा, कैट-1, एसईसीएल जोहिला क्षेत्र को पुरस्कृत किया गया।

बैठक के अंत में इसी माह सेवानिवृत होने जा रहे सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा का उपस्थितों द्वारा सम्मान किया गया।

Advertisement

इसके साथ ही डबल्यूसीएल के निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण करने जा रहे एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र महाप्रबन्धक डॉ हेमंत शरद पांडे को भी सम्मानित किया गया।

बैठक में इसी माह सेवानिवृत्त होने जा रहे श्री सतीश कुमार महाप्रबंधक(सिविल/एफएमसी) को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: