Thursday, June 11, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल PM ने MCL के स्टॉल का किया अवलोकन, मोदी को CIL चेयरमैन...

PM ने MCL के स्टॉल का किया अवलोकन, मोदी को CIL चेयरमैन ने कंपनी के कार्यों से कराया अवगत

एमसीएल के सीएमडी उदय अनंत काओले ने प्रधानमंत्री को ओडिशा में एमसीएल की जन-केंद्रित पहलों से अवगत कराया।

Advertisement

नई दिल्ली, 28 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 और मेक इन ओडिशा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोल इंडिया (CIL) कि अनुषांगिक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के स्टॉल का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री के साथ ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरिबाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी थे।

कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद ने प्रधानमंत्री को राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और टिकाऊ खनन की दिशा में कंपनी के प्रयासों की जानकारी दी।

एमसीएल के सीएमडी उदय अनंत काओले ने प्रधानमंत्री को ओडिशा में एमसीएल की जन-केंद्रित पहलों से अवगत कराया।

Advertisement

एमसीएल न केवल सालाना 200 मिलियन टन से अधिक कोयले का उत्पादन करती है, बल्कि इस खनिज समृद्ध राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए जीवन रेखा के रूप में भी काम करती है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: