Wednesday, April 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल भारत के टॉप 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में कोल इंडिया का नाम शामिल

भारत के टॉप 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में कोल इंडिया का नाम शामिल

गौरतलब है कि एक समावेशी और टिकाऊ संगठन बनाने की प्रतिबद्धता के लिए कोल इंडिया को पहले ही ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ की मान्यता मिल चुकी है

Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) को भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल होने का गौरव हासिल हुआ है। नामचीन संस्था ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ (Great Place to Work) द्वारा 2025 में विनिर्माण क्षेत्र की 347 संस्थाओं की कार्यपद्धि के व्यापक सर्वे के पश्चात कोल इंडिया लिमिटेड को इस सम्मान से नवाजा गया है।

यह प्रतिष्ठित मान्यता अपने कर्मियों के लिए एक सहायक और सशक्त वातावरण प्रदान करते हुए विश्वास, गर्व और सौहार्द की संस्कृति को विकसित करने की कोल इंडिया की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

गौरतलब है कि एक समावेशी और टिकाऊ संगठन बनाने की प्रतिबद्धता के लिए कोल इंडिया को पहले ही ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ की मान्यता मिल चुकी है।

कोल इंडिया, भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न कंपनी है। दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी के रूप में कोल इंडिया भारत की 80% से अधिक घरेलू कोयला मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Advertisement

परिचालन उत्कृष्टता, कर्मचारी कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए, कोल इंडिया भारत के ऊर्जा क्षेत्र और आर्थिक विकास में एक अग्रणी संस्थान की भूमिका निभा रही है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: