Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर WCL- CSR : DT पांडे ने रीजनल मेंटल हॉस्पिटल में उन्नत चिकित्सा...

WCL- CSR : DT पांडे ने रीजनल मेंटल हॉस्पिटल में उन्नत चिकित्सा उपकरणों का किया उद्घाटन

उपकरणों में सीबीसी मशीन, मॉनिटर, व्हील-चेयर आदि के साथ ही आरटीएमएस (रिपेटिटिव ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन) मशीन का भी समावेश है

Advertisement

नागपुर, 11 फरवरी : डब्ल्यूसीएल (WCL) ने सीएसआर (CSR) पहल के अंतर्गत, रीजनल मेंटल हॉस्पिटल में 68 लाख रूपए के वित्तीय सहयोग से उन्नत चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए है।

11 फरवरी, 2025 को, इन उपकरणों का उद्घाटन डब्ल्यूसीएल के निदेशक (कार्मिक) डॉ. एच. एस. पांडे द्वारा किया गया। डॉ. एच. एस. पांडे ने इस अवसर पर कहा कि डब्ल्यूसीएल सीएसआर के अंतर्गत समाजोन्मुख कार्यों में अपनी भागीदारी निभाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रीजनल मेंटल हॉस्पिटल के यह उन्नत उपकरण मरीजों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

इन उपकरणों में सीबीसी मशीन, मॉनिटर, व्हील-चेयर आदि के साथ ही आरटीएमएस (रिपेटिटिव ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन) मशीन का भी समावेश है, जो मानसिक स्वास्थ्य के मरीजों के लिए नॉन-इनवेसिव उपचार प्रदान करती है।

इन उपकरणों की मदद से रीजनल मेंटल हॉस्पिटल मरीजों को अत्याधुनिक इलाज मुहैया करा पाएगा, जिससे हॉस्पिटल अब महाराष्ट्र सरकार की महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत प्रति मरीज ₹11,000 की अतिरिक्त धनराशि भी प्राप्त कर सकेगा। इससे चिकित्सालय की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो सकेगा।

Advertisement

उद्घाटन समारोह में रीजनल मेंटल हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक सतीश हुमाने और डब्ल्यूसीएल के महाप्रबंधक (सीएसआर/कल्याण) ए. के. सिंह की विशेष उपस्थिति रही।

ज्ञात हो कि नागपुर स्थित रीजनल मेंटल हॉस्पिटल 120 वर्षों से भी अधिक समय से विदर्भ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र के मरीजों को चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कर रहा है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट