Tuesday, August 25, 2026
Home National News डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- वह एक महान...

डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- वह एक महान नेता और खास व्यक्ति

राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ अपनी पुरानी दोस्ती को याद किया और कहा “वह मेरे पुराने दोस्त हैं और एक खास व्यक्ति हैं।

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक ‘महान नेता’ बताया। व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा,“वह भारत में शानदार काम कर रहे हैं। हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है।”

राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ अपनी पुरानी दोस्ती को याद किया और कहा “वह मेरे पुराने दोस्त हैं और एक खास व्यक्ति हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपनी किताब ‘Our Journey Together’ में पीएम मोदी के लिए एक खास संदेश लिखा प्रधानमंत्री, आप महान हैं।” ट्रंप ने यहां तक कहा कि “पीएम मोदी मुझसे भी सख्त और बेहतर समझौता करने वाले नेता हैं। इसमें उनका कोई मुकाबला नहीं।”

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की। ट्रंप ने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच “मजबूत एकता और मित्रता” है इसे बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के रिश्ते पहले से और मजबूत होंगे। इस पर पीएम मोदी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें ट्रंप को दोबारा व्हाइट हाउस में देखकर अच्छा लगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत और अमेरिका उसी विश्वास और उत्साह के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे।

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि भारत की जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया है जो 60 वर्षों में पहली बार हुआ है। गौरतलब है कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद पीएम मोदी की यह पहली अमेरिकी यात्रा थी।

Advertisement

ट्रंप प्रशासन के कार्यभार संभालने के केवल तीन सप्ताह के भीतर अमेरिका आने का निमंत्रण मिला। इस मुलाकात को भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है जिससे दोनों देशों के सहयोग को और मजबूती मिलेगी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट