Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन संजीवा रेड्डी के जन्मदिवस पर भव्य आयोजन कर छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक का...

संजीवा रेड्डी के जन्मदिवस पर भव्य आयोजन कर छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक का अध्यक्ष पद फिर से हथिया लिया

संजय सिंह ने छत्तीसगढ़ में इंटक की सदस्य संख्या 22 लाख होने का दावा किया है। उनके अनुसार इंटक राज्य का नम्बर एक यूनियन है।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए संजय कुमार सिंह
Advertisement

रायपुर, 19 फरवरी। मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक (INTUC) का छठवां कन्वेंशन आयोजित हुआ। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी (Dr. G. Sanjeeva Reddy) के उपस्थिति हुई। इस दौरान रेड्डी का जन्मदिवस भी मनाया गया।

इंटक के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय कुमार सिंह ने डॉ. जी संजीवा रेड्डी के जन्मदिन के दिन ही कन्वेंशन का आयोजन किया। कहा जा रहा है कन्वेंशन केवल बहाना था।

दरअसल संजय सिंह को जन्मदिवस के कार्यक्रम के जरिए डॉ. जी संजीवा रेड्डी का साधना था, ताकि वे प्रदेश इंटक के अध्यक्ष पद पर फिर काबिज हो सकें और ऐसा ही हुआ। राम अवतार अलगमकर द्वारा अध्यक्ष पद हेतु डॉ संजय कुमार सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसका समस्त कार्यकारिणी ने ध्वनिमत से दोनों हाथ उठाकर उनके नाम का समर्थन किया। चुनाव अधिकारी श्याम सुंदर यादव ने छत्तीसगढ़ इंटक के अध्यक्ष के रूप में डॉ संजय कुमार सिंह का नाम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया एवं एक माह में नई कार्यकारिणी बनाने का प्रस्ताव आशीष यादव ने रखा।

डा. संजय कुमार सिंह लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हैं। वे इंटक के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। उन्हें सितम्बर 2020 में राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था।

Advertisement

संजय सिंह ने छत्तीसगढ़ में इंटक की सदस्य संख्या 22 लाख होने का दावा किया है। उनके अनुसार इंटक राज्य का नम्बर एक यूनियन है।

कन्वेंशन में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद तारिक अनवर, छत्तीसगढ पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इंटक को नई नीतियों के साथ आगे बढ़ना होगा : रेड्डी

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेड्डी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का समय में मजदूर पढ़ा लिखा है एवं तार्किक आधार पर चलता है। ऐसी स्थिति में इंटक को भी नई नीतियों के साथ आगे बढ़ना होगा एवं मजदूरों की जॉब सिक्योरिटी एवं अन्य सुविधाओं को दिलाने हेतु कार्य करना होगा तथा उन्होंने कहा कि मैं मजदूर हूं एवं मेरे जन्म दिवस पर इतने भव्य कार्यक्रम के लिए संजय सिंह कुमार सिंह जी का धन्यवाद करता हूं।

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: