Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल अफसरों का पे अपग्रेडेशन, हाईकोर्ट ने वेतन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने...

कोल अफसरों का पे अपग्रेडेशन, हाईकोर्ट ने वेतन संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने 8 सप्ताह का दिया समय

यहां बताना होगा कि अधिकारियों के वेतन विसंगति को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सुनवाई चल रही है।

Advertisement

नई दिल्ली, 07 अप्रेल। कोल इंडिया (CIL) के अधिकारियों की वेतन विसंगति का मामला सुलझने की ओर है। सोमवार को जबलपुर हाईकोर्ट में संबंधित प्रकरण की सुनवाई हुई। कोर्ट ने गठित कमेटी को वेतन संबंधी रिपोर्ट तैयार करने के लिए आठ सप्ताह का वक्त दिया है।

यहां बताना होगा कि अधिकारियों के वेतन विसंगति को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सुनवाई चल रही है। इसके पहले 11 मार्च को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने कोयला मंत्रालय एवं डीपीई को एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश देते हुए 7 अप्रेल को सुनवाई मुकर्रर की थी।

इधर, 7 अप्रेल को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने कोल मंत्रालय द्वारा अधिकारियों के पे अपग्रेडेशन (pay upgradation) को लेकर गठित कमेटी को 8 सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट ने कहा है कि आठ सप्ताह में कमेटी रिपोर्ट तैयार करे, अगर इस रिपोर्ट से किसी पक्ष की असहमति हो तो वो कोर्ट आ सकता है। कोर्ट ने डीपीई द्वारा नवंबर 2017 में जारी दिशा निर्देश का पालन करने को कहा है।

सोमवार को मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार केत और न्यायधीश विवेक जैन की बेंच में हुई। सुनवाई के दौरान मंत्रालय, डीपीई और सीआईएल के अधिवक्ता ने कहा कि मंत्रालय ने अधिकारियों की वेतन विसंगति को दूर करने हेतु एक कमेटी बनाई है। कमेटी की एक बैठक भी हो चुकी है।

Advertisement

कोल अधिकारियों को देश के अन्य महारत्न कंपनियों की तरह वेतन संबंधी रिपोर्ट तैयार करने हेतु 8 सप्ताह का समय चाहिए। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सहमति से 8 सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने समय दिया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट