Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्री CM साय से मिले, बैठक में पर्यावरण मंजूरी और उत्पादन...

कोयला मंत्री CM साय से मिले, बैठक में पर्यावरण मंजूरी और उत्पादन बढ़ाने पर हुई चर्चा

राज्य में कोयला उत्पादन को बढ़ावा देने और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को और मजबूती प्रदान करने को लेकर भी चर्चा हुई।

Advertisement

रायपुर, 11 अप्रेल। शुक्रवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Deo Sai) से केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी (Coal Minister G Kishan Reddy) ने मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें : एसईसीएल के उत्पादन में आई गिरावट को लेकर कोयला मंत्री ने ली अफसरों की क्लास

इस मुलाकात के बाद राज्य में कोयला और खनन क्षेत्र के विकास को लेकर बैठक हुई। राज्य और देश के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में कैसे योगदान दे सकता है, इस पर चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थिति थे।

श्री रेड्डी ने कोयला खदानों के लिए पर्यावरण मंजूरी, पुनर्विकास और पुनर्वास (आर एंड आर) स्थलों के तेजी से विकास और छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की क्षमता को अनलॉक करने जैसे मामलों को लेकर अपनी बात रखी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : किशन रेड्डी का एसईसीएल गेवरा दौरा, कहा- कोयला खनिक देश का सच्चा ऊर्जा सिपाही है 

राज्य में कोयला उत्पादन को बढ़ावा देने और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को और मजबूती प्रदान करने को लेकर भी चर्चा हुई।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट