Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल ड्रेस कोड कमेटी की दूसरी बैठक, प्रबंधन बोला- जूता नहीं देंगे, पैसों...

ड्रेस कोड कमेटी की दूसरी बैठक, प्रबंधन बोला- जूता नहीं देंगे, पैसों पर मामला अटका

17 अप्रेल की बैठक में प्रबंधन ने कहा कि जूता उपलब्ध नहीं कराया जाएगा इसलिए रिवाइज ड्राफ्ट 10,500 रुपए का उल्लेख किया गया था।

बैठक से पूर्व चेसरमैन के साथ ड्रेस कोड कमेटी के सदस्य
Advertisement

कोलकाता, 17 अप्रेल। कोल इंडिया (CIL) द्वारा ड्रेस कोड (Dress Code) निर्धारण करने के लिए गठित कमेटी की दूसरी बैठक बेनतीजा रही। यह बैठक कोलकाता स्थिति सीआईएल मुख्यालय में बुलाई गई थी।

बताया गया है कि गणवेश की राशि को लेकर बैठक में बात नहीं बनी। दरअसल पहली बैठक के सीआईएल प्रबंधन ने इस संदर्भ में एक रिवाइज ड्राफ्ट जारी किया था। इसमें ड्रेस के लिए 10,500 रुपए निर्धारित किए जाने का जिक्र था। जबकि पहली बैठक में चर्चा हुई थी कि ड्रेस के साथ जूता मोजा भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस हेतु 12,500 रुपए की एडवांस राशि देने की बात भी हुई थी।

17 अप्रेल की बैठक में प्रबंधन ने कहा कि जूता उपलब्ध नहीं कराया जाएगा इसलिए रिवाइज ड्राफ्ट 10,500 रुपए का उल्लेख किया गया था। बैठक में उपिस्थत यूनियन प्रतिनिधियों ने 10,500 रुपए का अस्वीकार कर दिया।

बताया गया है कि चेयरमैन द्वारा भी इस संदर्भ में हस्तक्षेप किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। लिहाजा बैठक बेनतीजा रही। कहा गया है कि अब इसकी चर्चा उच्च स्तर पर होगी।

Advertisement

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट