Wednesday, June 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए चार कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

एसईसीएल मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए चार कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

कर्मियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं

Advertisement

बिलासपुर, 30 अप्रेल। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 4 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी सभाकक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में निदेशक तकनीकी (संचा. सह यो/परि) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में श्री जी. पी. शर्मा महाप्रबंधक/ विभागाध्यक्ष, सुरक्षा एवं बचाव विभाग, श्रीमती विनीता फैज़ापुरकर सहायक प्रबंधक, सिस्टम विभाग, श्रीमती कावेरी रॉय चौधरी, वरिष्ठ निजी सहायक A-1, मानव संसाधन विकास विभाग एवं श्री शुभ्र कांति कर लेखापाल A-1, विक्रय एवं विपणन विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।

इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के इस मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।

सेवानिवृत्त कर्मियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं ।

Advertisement

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: