Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन छग बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की पॉवर कंपनी के चेयरमैन के साथ...

छग बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की पॉवर कंपनी के चेयरमैन के साथ हुई वार्ता, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महासंघ ने यह उम्मीद जताई कि 15 अगस्त तक इन पर निर्णय ले लिए जाएंगे।

Advertisement

रायपुर, 20 जून। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी के चेयरमैन डॉ. रोहित यादव के साथ छग बिजली कर्मचारी संघ महासंघ (BMS) की द्विपक्षीय वार्ता आयोजित हुई।

महासंघ प्रतिनिधियों द्वारा पुरानी पेंशन, संविदा नियमितिकरण, तकनीकी भत्ता, एवं टीए/टीडी की नियुक्ति सहित विभिन्न विषयों को चेयरमैन के समक्ष रखा गया। प्रस्तुत तर्कों से अध्यक्ष डॉ. यादव ने सहमति प्रकट करते हुए शीघ्र निराकरण हेतु आश्वस्त किया।

सभी कैडर के कर्मचारियों की नियुक्ति तिथि के आधार पर शीघ्रातिशीघ्र पदोन्नति, चतुर्थ उच्च वेतनमान, केंद्रीयकृत वरिष्ठता सूची का पुनरीक्षण, टी ए टी डी की नियुक्ति में प्रशिक्षण की शर्त को हटाने, कर्मचारी पदों के रीस्ट्रक्चरिंग के संबंध में सम्बंधित विभागों को निर्देश देने को लेकर चर्चा की गई। महासंघ ने यह उम्मीद जताई कि 15 अगस्त तक इन पर निर्णय ले लिए जाएंगे।

वार्ता में महासंघ की ओर से भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री एवं उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, अभाविम सेवानिवृत्त महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण देवांगन, प्रांतीय अध्यक्ष बीएस राजपूत, कार्यकारी अध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री नवरतन बरेठ, मनीष क्षत्रिय, कोमल देवांगन, तेज प्रताप सिन्हा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राघवेंद्र राठौर, सुरेश साहू, हरीश राठौर, राजेश देशमुख उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: