Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल रेलवे द्वारा साइलो लोडिंग के कारण थर्मल पावर प्लांट में कोयले का...

रेलवे द्वारा साइलो लोडिंग के कारण थर्मल पावर प्लांट में कोयले का स्टॉक 61.3 MT के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

2025-26 में साइलो के माध्यम से कोयला लोडिंग का हिस्सा उल्लेखनीय रूप से बढ़कर 29% हो गया, जो लॉजिस्टिक्स आधुनिकीकरण में प्रमुख उपलब्धि है

Advertisement

Coal Stock : कोयला लॉजिस्टिक्स और परिवहन प्रणालियों की दक्षता की समीक्षा करने के लिए आज केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के बीच उच्च स्तरीय बैठक हुई।

चर्चा मुख्य रूप से साइलो लोडिंग ( Silo loading) इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी लाने पर केंद्रित थी, जो कोयला निकासी की गुणवत्ता और गति को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साइलो लोडिंग से तात्पर्य फ्रंट-एंड लोडर या मैनुअल शॉवलिंग जैसे पारंपरिक तरीकों का उपयोग करने से नहीं है बल्कि स्टोरेज साइलो से सीधे रेलवे वैगनों में थोक सामग्री (जैसे कोयला) लोड करने की मशीनीकृत प्रक्रिया से है।

साइलो लोडिंग एक समान कोयला आकार सुनिश्चित करती है, बिजली संयंत्रों से बड़े आकार के पत्थरों से संबंधित शिकायतों को समाप्त करती है, वैगनों को होने वाले नुकसान को कम करती है और प्रतिकूल मौसम की स्थिति से अप्रभावित विश्वसनीय संचालन को सक्षम बनाती है।

पिछले कुछ वर्षों में, साइलो के माध्यम से लोड किए गए कोयले की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है जो 2022-23 में 18.8% से 2025-26 (आज तक) में 29% तक पहुंच गई है।

Advertisement

मंत्रियों ने प्रमुख कोयला क्षेत्रों में साइलो अवसंरचना के विस्तार के उद्देश्य से चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में खदान से लेकर संयंत्र तक निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, सभी ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले का स्टॉक 61.3 मिलियन टन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जो 25 दिनों की खपत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

यह रिकॉर्ड भंडार भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करता है, प्रचंड गर्मी के महीनों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करता है, और आगामी मानसून अवधि के लिए पर्याप्त स्टॉक का आश्वासन देता है, जब जबरदस्त वर्षा के कारण कोयला उत्पादन और परिवहन को अक्सर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: