Saturday, May 2, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन BMS : स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली में होगा...

BMS : स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली में होगा भव्य समारोह, मोहन भागवत होंगे शामिल

भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रदेश की 110 यूनियन से लगभग 10000 की संख्या में इसके सदस्य एवं कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Advertisement

नई दिल्ली। 1955 को स्थापित भारतीय मजदूर संघ (BMS) अपने स्थापना के 70 वर्ष 23 जुलाई, 2025 को पूर्ण करने जा रहा है। इस 70 वर्ष की यात्रा में जहां भारतीय मजदूर संघ ने शून्य से शिखर तक की यात्रा तय करते हुए श्रमिक क्षेत्र में अनेकानेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है, वहीं दूसरी तरफ अन्य केन्द्रीय श्रम संगठनों को पीछे छोड़ते हुए देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बनकर उभरा है।

प्रख्यात चिंतक, विचारक, मनीषी अर्थशास्त्री तथा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के मार्गदर्शन में 23 जुलाई 1955 को मध्य प्रदेश के हृदयस्थली भोपाल में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना हुई थी। उक्ताशय की जानकारी भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री रविन्द्र हिमते द्वारा दी गई।

रविन्द्र हिमते ने बताया कि 70 वर्ष के अवसर पर वर्ष भर सम्पूर्ण देश में चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ 23 जुलाई 2024 को भोपाल में दत्तात्रेय होस बोले, सर कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा किया गया। इसी क्रम में 70वर्ष पूर्ण होने पर समापन कार्यक्रम 23 जुलाई, 2025 को एक भव्य समारोह के रूप में मनाया जायेगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर मोहन राव भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ होंगे। इस कार्यक्रम में समाज के अन्य गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि राज्य तथा केन्द्र सरकार के मंत्री गण, अन्य श्रम संगठनों के समाज के अन्य गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि राज्य तथा केन्द्र सरकार के मंत्रीगण, अन्य श्रम संगठनों के विशिष्ट पदाधिकारी तथा भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय विस्तारित कार्य समिति के बन्धु एवं भगिनी इसमें भाग लेंगे।

Advertisement

भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रदेश की 110 यूनियन से लगभग 10000 की संख्या में इसके सदस्य एवं कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस 01 वर्ष के दौरान भारतीय मजदूर संघ ने संगठन के विस्तार एवं दृढ़ीकरण तथा आर्थिक रूप मजबूती हेतु विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये हैं।

मुख्य रूप से श्रमिक महासम्पर्क अभियान, पंच परिवर्तन (पर्यावरण, स्वदेशी, कुटुम्ब, प्रबोधन, सामाजिक समरसता एवं नागरिक कर्तव्य) विषय पर व्याख्यान माला, युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये है।

रविन्द्र हिमते ने बताया कि आज भारतीय मजदूर संघ के साथ 6300 से भी अधिक ट्रेड यूनियन संलग्न है तथा 44 अखिल भारतीय औद्योगिक महासंघ पूरे देश में कार्यरत है। प्रत्येक प्रदेश में प्रदेश इकाई तथा प्रादेशिक कार्यालय तथा जिलों में जिला कार्यालय सकिय है। भारतीय मजदूर संघ का व्यापक विकासखंड स्तर तक पहुंच चुका है।

अखिल भारतीय महामंत्री ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ ने इन 70 वर्षों की यात्रा में जहां एक ओर श्रमिकों को संगठित कर उन्हें शोषण के विरूद्ध लड़ने और उन्हें उनका वाजिब वेतन, भत्ते, बोनस, प्रमोशन आदि का अधिकार दिलाने का कार्य किया है तो वहीं दूसरी ओर राष्ट्र ही सर्वोपरि की संकल्पना को साकार करते हुए कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को भी प्रबल जागरण करने का काम बाखूबी किया है।

भारतीय मजदूर संघ ने G-20 के समय लेबर-20 (L-20) की अध्यक्षता की थी, जिसमें विश्व के बड़े श्रमिक संगठन एवं सभी देशों के श्रम मंत्री भारत पधारे थे जो वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को साकार करता है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: